Tik Tok पर पिस्टल लहराते हुए डाला वीडियो, पुलिस ने इस एक सुराग से खोज निकाला

मंदसौर। सोशल मीडिया साइट टिक टॉक पर वीडियो बनाने का खुमार इन दिनों क्या, बच्चों, क्या युवा, क्या बुजुर्ग, क्या नेता हर किसी पर छाया हुआ है। कुछ सेकेंड्स के वीडियो के साथ पॉपुलैरिटी पाने का जो नशा है वह लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में सामने आया है। यहां दो युवकों को वीडियो बनाकर टिक टॉक पर ऐप पर डालने के बाद मल्हारगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। दरअसल, दोनों युवक ने अवैध पिस्टल को हवा लहराते हुए वीडियो बनाया था, जो वायरल हो गया।

viral video of tik tok with gun police arrested two people in mandsaur

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महू-नीमच राजमार्ग पर दो युवकों ने बाइक पर पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो बनाया और उसे टिक-टॉक ऐप पर डाल दिया था। पुलिस ने वीडियो देखा और उसके बाद वीडियो में दिखी जगह चिन्हित की तो वह महू-नीमच राजमार्ग पर ही सूंठोद के पास की निकली। इतना पता चलते ही वीडियो को और बारीकी से देखा गया, जिसमें सिर्फ 2 सेकंड के लिए पिस्टल वाले हाथ पर राहुल नाम लिखा हुआ दिखा। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रवाना हुई।

मल्हारगढ़ पुलिस थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि आरोपियों की तस्दीक करने के बाद दोनों की पहचान कन्हैया और राहुल के रूप में हुई। पुलिस को कन्हैया के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस मिली, जबकि राहुल की जेब से दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इन्होंने टिक-टॉक के चक्कर मे हथियार खरीद लिया और अब इनका भविष्य खराब हो गया। वहीं, राहुल का कहना है कि लाईक और कमेंट के चक्कर में हमने अपना करिअर बर्बाद कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+