आस्था या अन्धविश्वास? नवरात्रि के पहले दिन तलवार से काटी जीभ, लड़की का खौफनाक Video Viral
मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की तलवार से अपनी जीभ काट रही है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि पर्व के पहले ही दिन अमृत कुंड में एक युवती ने तलवार से अपनी जुबान काट ली। इसी दौरान वहां मौजूद लोग की माने तो लड़की में माता का वास है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, यह वीडियो खरगोन जिले के बाघेश्वरी शक्ति धाम सगूर भगूर के अमृत कुंड का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार युवती कुंड में डुबकी लगा रही है और तलवार से अपनी जीभ काट रही है। इस दौरान उसके मुँह से खून भी निकल रहा है। वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोग जयकारे लगा रहे हैं।

उधर, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे आस्था से जोड़ रहा है तो कोई इसे अंधविश्वास बता रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान वहां कुछ बच्चे भी मौजूद थे, जो इस खौफनाक मंजर को देख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications