Video: कोटेदार की मौजूदगी में ग्रामीणों ने लूटी उचित मूल्य की दुकान, गेहूं-चावल की बोरी ले उड़े ग्रामीण
Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उचित मूल्य की दुकान खुलते ही ग्रामीण गेहूं और चावल लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही राशन दुकान पर भीड़ लगी तो स्थितियां बिगड़ गई और राशन की लूट शुरू हो गई। [वीडियो नीचे]
मामला बदरवास जनपद के सुमेला गांव की उचित मूल्य की दूकान का है। अनाज लूटे जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार का बताया गया है।

सुमेला में सेवा सहकारी संस्था द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता विजय बंजारा के अनुसार मंगलवार की दोपहर में राशन वितरित करने दुकान पहुंचा था। राशन बांटना प्रारंभ ही किया था कि ग्रामीण एकजुट होकर दुकान पर आ गए और बिना बातचीत किए दुकान से गेहूं और चावल की बोरियां उठाकर ले जाना शुरू कर दिए। खाद्यान्न की इस लूट में बच्चे, महिलाएं भी शामिल थी। देखते ही देखते ग्रामीण करीब 20-25 बोरी गेहूं चावल लूट ले गए। मैने जैसे-तैसे दूकान की शटर गिरा कर दुकान में रखे खाद्यान्न को लूटने से बचाया। बदरवास थाने में मामला दर्ज कराया गया।
बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया के अनुसार दुकान के विक्रेता को शिकायत पत्र के साथ स्टॉक रजिस्टर और दुकान में मौजूद अनाज की बोरियों की गिनती कर शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है। बताते चलें कि सुमेला गांव की राशन की दुकान लूटने का यह पहला मामला नहीं है। इस दुकान पर पहले भी राशन न बांटने की शिकायत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications