'50 करोड़ लो और मंत्री बना दूंगा', बीजेपी ने मुझे ऑफर किया; एमपी में कांग्रेस नेता ने लगाया बड़ा आरोप

MP Politics: मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए ग्वालियर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। सिंघार ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें 50 करोड़ और मंत्री पद ऑफर किया था।

सिंघार ने कहा कि साल 2020 में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन के समय भाजपा ने मुझे भी 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।कहा था कि 50 करोड़ ले लो और कैबिनेट मंत्री बन जाओ।

BJP offered 50 crores to minister Umang Singhar

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने विजयपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि वहां वनमंत्री रामनिवास रावत चुनाव लड़ रहे हैं। वन विभाग के उपसचिव किशोर कान्याल को शासन ने कलेक्टर बनाकर पहुंचाया है।

ऐसे में कैसे मान लें कि निष्पक्ष चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा बिना प्रशासनिक मशीनरी के चुनाव लड़ेगी तो निश्चित तौर पर हारेगी। उमंग सिंघार ने कहा कि हमने सीएम मोहन यादव का नाम मौन यादव रखा है।

वह मंदिर-मस्जिद की बात तो करते हैं। पर विकास की बात नहीं करते। वह काम की बातों पर चुप रहते हैं। उनके राज में 100 करोड़ के काम 200 करोड़ रुपए में हो रहे हैं, क्योंकि वह घोटालों पर बात नहीं करते।

जबलपुर बरगी में 600 करोड़ की योजना कमलनाथ सरकार में मंजूर हुई थी। अब उस योजना को सिंचाई विभाग ने 1300 करोड़ में करा ली। यहां सीधे तौर पर घोटाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि पहले वह यह बताएं कि कौन हिंदुओं को छेड़ रहा है। कौन परेशान कर रहा है, यह तो उनके नारे हैं। इनका एजेंडा है जो देश के अंदर सांप्रदायिकता का माहौल बनाना चाहते हैं। यह विकास की बात नहीं करना चाहते हैं कोई ऐसी चीज हैं जो देश के अंदर होनी चाहिए, मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज पूरे देश के अंदर जेनेरिक के नाम पर मेडिसिन बिकती है। बताना चाहता हूं कि पेरासिटामोल एक छोटी सी गोली है जो बुखार में हम लेते हैं 10 पैसे की गोली है और एक रुपए दो रुपए में बिक रही है क्यों जैनरिक कंपनी के नाम पर यह बिक रही है।

अगर यह बात करना चाहते हैं देश को आत्मनिर्भर करने की बात तो सबसे पहले आम जनता को इलाज मिलना चाहिए तो फिर क्यों जैनरिक के नाम पर विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है अगर यह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं आत्मनिर्भर की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे लोगों को मजबूत करना पड़ेगा। हिंदू राष्ट्र के साथ देश को यह आत्मनिर्भर तो बनाएं आत्मनिर्भर तो विदेशी कंपनियों को बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+