VIDEO: चलती बस में पलक झपकते ही महिला यात्री कैसे बन गई सिर कटी लाश?
मध्यप्रदेश के पन्ना शहर में महिला बस यात्री का सिर कटकर नीचे गिर जाने का दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है।
Panna News , पन्ना। मध्यप्रदेश में अम्बे ट्रेवल्स की बस शुक्रवार को रोजाना की तरह सतना से छतरपुर के सफर पर थी। दोपहर का वक्त था। बस पन्ना शहर में डायमंड चौराहे के पास ही पहुंची थी। अचानक बस में सवार एक महिला यात्री सिर कटी लाश बन गई।

दिल दहला देने वाला दृश्य देख अन्य यात्रियों की रूह कांप उठी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। बाद में पता चला कि खिड़की के पास बैठी उस महिला का यात्री सिर खिड़की से बाहर निकालने के दौरान कटकर नीचे गिर गया था।

दामाद ने बताया आंखों देखा हाल...
प्रदीप खरे ने बताया कि वह अपनी सास छतरपुर जिले के बक्सवाहा गांव निवासी 50 वर्षीय आशा रानी खरे के साथ दोपहर करीब एक बजे सतना से बस में सवार हुआ था। इन्हें छतरपुर होते हुए किशनगढ़ जाना था। आशा रानी बस में तीन सवारियों वाली सीट पर बीच में बैठी थी। बस देवनगर के पास पहुंची तब आशा रानी ने दामाद प्रदीप से कहा कि उन्हें उल्टी आने वाली है।
यहां क्ल्कि करके देखें अधिक तस्वीरें
इसलिए वे खिड़की के पास वाली सीट पर बैठ गई और तेज गति से दौड़ती बस की खिड़की से सिर बाहर निकाल कर उल्टी करने लगी। बस पन्ना के डायमंड चौराहे व जगा चौकी के पास पहुंची तब सड़क किनारे खड़े खम्भे से टकराकर आशा रानी का सिर कटकर नीचे गिर गया और बस की सीट की पर उसका सिर्फ धड़ रह गया था।

दोहिती बोली-सब कुछ पलक झपकते ही हो गया
बस में आशा रानी की दोहिती प्रतिमा खरे भी सवार थी। प्रतिमा ने बताया कि नानी आशा रानी का जी मचलने पर मैं उनकी जगह बैठ गई थी और वे खिड़की के पास वाली सीट पर बैठी थी। उल्टी करने के लिए उन्होंने सिर बाहर निकाला ही था कि पलक झपकते ही नानी के शरीर से सिर कटकर नीचे गिर चुका था। मेरे पास में सीट पर सिर्फ बिना सिर का धड़ पड़ा था। ये देख एकबारगी तो मेरे होश ही उड़ गए थे।

चालक ने चीख पुकार मचने पर रोकी बस
बस तेज गति से चल रही थी कि अचानक हादसा हो गया। हादसे के बाद सीट पर खौफनाक मंजर देख सवारियों में चीख पुकार मच गई तब चालक ने सड़क किनारे बस रोकी और बस से उतरकर भाग गया। इसके बाद सूचना लगने पर पुलिस व बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। रास्ते में सड़क किनारे पड़ा महिला का कटा हुआ सिर और बस की सीट पर रखा धड़ पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।
पन्ना में पहली बार हुई ऐसी












Click it and Unblock the Notifications