MP News: जन आशीर्वाद यात्रा में पीएम मोदी जिंदाबाद नारे के वीडियो से छेड़छाड़, तीन पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

BJP Jan Ashirwad Yatra: शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने इसकी जांच की तो यह वीडियो पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसको लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को खिलाफ धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया है।

BJP Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद श्योपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम में लगी हुई है।

पुलिस के जानकारी अनुसार बीते 5 दिन पहले जब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास यात्रा रथ पर सवार होकर श्योपुर से मुरैना के तरफ जा रहे थे। तब उन्होंने रास्ते में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जिंदाबाद के नारे लगाए थे। लेकिन आरोपी सुमेर रावत, गणेश रावत और अशोक गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद की आवाज को टेपरिंग करके मुर्दाबाद में चेंज कर दिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

BJP Jan Ashirwad Yatra video tampered

टेपरिंग वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को की थी। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो यह वीडियो पूरी तरह टेपरिंग पाया गया। इसको लेकर पुलिस ने 3 आरोपियों को खिलाफ धारा 505 के तहत अपराध दर्ज कर लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन के जानकारी अनुसार इस फर्जी वीडियो में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अभी एक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+