MP News: भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में दिखे, पार्टी ने बनाया दूरी
MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से सियासी हलचल मच गई है।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता मनोहर धाकड़ एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक कार में दिख रहे हैं। घटना के सामने आते ही भाजपा ने उनसे सार्वजनिक रूप से दूरी बना ली है और पार्टी अनुशासन समिति को मामले की जांच सौंपने की बात कही गई है।

हाईवे पर वायरल हुई शर्मनाक तस्वीरें
यह वायरल वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है। मनोहर धाकड़ मंदसौर जिले के बनी गांव के निवासी हैं और उनकी पत्नी वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं। वीडियो में वह MP14CC4782 नंबर की सफेद बलेनो कार में महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक अवस्था में देखे जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 8 लेन के इस हाईवे पर लगे हाई-सिक्योरिटी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई, जिससे वीडियो की पुष्टि और प्रमाणिकता को लेकर भी सवाल खड़े नहीं हो सके।
भाजपा ने बनाई दूरी, जांच की बात
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि, "पार्टी ऐसे किसी भी कृत्य को स्वीकार नहीं करती जो सार्वजनिक मर्यादा और नैतिकता के खिलाफ हो। यदि जांच में वीडियो सही पाया गया तो पार्टी स्तर पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
आरोपी नेता गायब, मोबाइल स्विच ऑफ
वीडियो वायरल होते ही मनोहर धाकड़ फरार हो गए हैं और उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है। इससे संदेह और भी गहरा हो गया है कि कहीं वह किसी बड़े दबाव या संभावित कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश में तो नहीं हैं।
पुलिस ने लिया संज्ञान, कार्रवाई संभव
रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, "यह सड़क नई बनी है और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है। यदि यह घटना सार्वजनिक शांति और नैतिकता के विरुद्ध पाई जाती है, तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई संभव है।"
Video of BJP leader: सार्वजनिक नैतिकता पर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि जनप्रतिनिधियों और नेताओं से समाज क्या अपेक्षा रखता है और वे किस स्तर तक उसकी अनदेखी कर रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने वाले किसी भी व्यक्ति का इस तरह का व्यवहार न केवल नैतिकता की सीमा लांघता है, बल्कि राजनीतिक दलों की छवि को भी प्रभावित करता है।
Video of BJP leader: आगे की कार्रवाई पर नजरें
अब सबकी नजरें भाजपा की आंतरिक जांच और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। यह देखना होगा कि इस मामले में पार्टी और प्रशासन कितनी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कदम उठाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications