Video: महिलाओं ने AAP पार्षद को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े...रिश्वतखोरी का लगाया आरोप
Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में कुछ महिलाओं ने पार्षद को बुरी तरह पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान पार्षद ने पिटाई से बचकर भागते हुए थाने में जा घुसे। आक्रोशित महिलाएं वहां भी पहुंच गईं और पीटती रहीं। [वीडियो नीचे है]
जानकारी अनुसार पार्षद ने पीएम आवास योजना के तहत मकान की किस्त दिलाने के लिए घूस मांगी थी। इससे नाराज होकर महिलाओं ने पार्षद की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी। पार्षद ने हितग्राहियों से आवास की राशि डलवाने के नाम पर 10 से 20 हजार रुपए की मांग की थी।

पार्षद जुगल मेहरा के द्वारा पैसे की मांग किये जाने पर वार्ड 14 की महिलाएं आक्रोशित हो गयीं। रिश्वत मांगने पर महिलाओं ने वार्ड 14 से आम आदमी पार्टी के पार्षद जुगल मेहरा की बीच सड़क पर पिटाई कर दी।
महिलाओं के गुस्से का शिकार हुए पार्षद जुगल मेहरा अपनी जान बचाने के लिए सीधे सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। वहीं पार्षद को पीटने वाली महिलाएं भी कोतवाली थाने के बाहर पहुंच गई और रिश्वत खोर पार्षद जुगल मेहरा के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।
पार्षद को पीटने वाली महिलाएं वार्ड 14 की हैं। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार से मकान मिला है और वार्ड 14 के पार्षद जुगल मेहरा आवास दिलाने के नाम पर हर किश्त पर 10 से 20 हजार रुपये वसूल रहे हैं। पैसा नहीं देने पर हितग्राहियों को लगातार धमकी दे रहे हैं कि नगर पालिका से उनके खाते में राशि जमा नहीं होगी। उधर, महिलाओं से जान बचाकर कोतवाली थाने पहुंचे पार्षद जुगल मेहरा ने इन आरोपों को झूठा बताया।
बता दें कि पार्षद की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो नगर पालिका अध्यक्ष के पति सुजीत गर्ग और अन्य पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि भी थाने पहुंच गए। एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता के अनुसार मामले को जांच में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications