मध्य प्रदेश: मुरैना भाजपाध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोगी नेता में कार्यकर्ता के घर झगड़ा- VIDEO
मुरैना। मध्य प्रदेश में मुरैना के भाजपा अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता का ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोगी नेता से झगड़ा गया। यह झगड़ा भाजपा के ही एक कार्यकर्ता के घर पहुंचने पर हुआ, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता भोजन करने आए थे। आरोप हैं कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोगी हरिओम शर्मा को उस घर में प्रवेश करने से रोका गया। जिसके बाद वहां शोर-शराबा होने लगा। मुरैना के भाजपा अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और हरिओम शर्मा के बीच नोंक-झोंक हुई। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि, पार्टी के कार्यकर्ता दोनों पक्षों का बीच-बचाव कर रहे हैं।
Recommended Video

राहुल गांधी ने सिंधिया को कहा- कांग्रेस में आना होगा
ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में बड़ा मुकाम नहीं मिल सकता, ऐसी बात कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने पिछले दिनों कही थी। राहुल गांधी ने दिल्ली में हुई यूथ कांग्रेस की मीटिंग में कहा कि, "ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस में लौटना होगा। वह भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।" राहुल गांधी ने सिंधिया को लेकर यह भी कहा था कि, वह हमेशा मेरे साथ रहे, लेकिन फिर बीजेपी में चले गए। कांग्रेस में वह निर्णय लेने वाली हैसियत रखते थे, लेकिन अब भाजपा में 'बैकबेंचर' हैं। राहुल ने यहां तक कह दिया कि, 'आप लिखकर ले लें, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा।

2020 में भाजपा में आए थे ज्योतिरादित्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले कांग्रेस में ही थे। पिछले साल जब मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव हुआ, उसी दौरान सिंधिया भाजपा में चले गए। उन्होंने मार्च में ही अपने समर्थकों सहित भाजपा ज्वॉइन की थी। तब सिंधिया खेमे के 20 से ज्यादा विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। जिसके चलते मप्र में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications