VIDEO: बैलेंस बिगड़ा और बिजली के खंभे से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन से बाइक हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो रायसेन में टोल प्लाजा के पास का है। बाइक पर तीन युवक सवार थे, यो लोग जब टोल पर से गुजरे तो गति तेज होने के चलते उनकी मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया। इधर-उधर डोलती बाइक पहले बेरिकेडर से टकराई और उसे गिराते हुए सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर बहुत भयंकर थी और बाइक को चला रहा युवक सीधे मुंह की तरफ से खंभे से टकराया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें उठाया और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत में उसे भोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications