नाम वापसी के लिए बागियों को मनाने में जुटे दिग्गज नेता, कांग्रेस से अंतर सिंह दरबार और BJP से हर्ष का इस्तीफा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों के नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। शाम तक प्रदेश की सभी 230 सीटों पर स्थिति साफ हो जाएगी कि कहां पर कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में है नाम वापसी के अंतिम दिन दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के नेता इसमें जुटे रहे है कि पार्टी से बागी होकर नामांकन जमा करने वाले किसी तरह से अपना नाम वापस ले लें। इसके बुधवार से ही प्रयास हो रहे थे, आज सुबह से यह प्रयास बहुत तेजी से भोपाल से लेकर स्थानीय स्तर तक चल रहे हैं।
भाजपा और कांग्रेस में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन जमा करने वाले नेताओं को मनाने के चंद घंटे विशेष बचे हुए हैं नाम वापसी का समय दोपहर 3:00 बजे तक है इससे पहले दोनों ही डाल अपने-अपने नाराज लोगों में से जितने को मनाने में सफल रहेंगे उतने लोग अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

दिग्विजय ने एक दर्जन नेताओं से की बात
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार की रात को कांग्रेस के नाराज नेताओं से बातचीत की। करीब एक दर्जन ऐसे नेताओं से बात की, जिन्होंने नामांकन भर दिया है। इनमें से कुछ मान गए तो कुछ नामांकन वापस लेने को तैयार नहीं है। सुबह फिर से दिग्विजय सिंह ने बाकी के नेताओं से बात करने का प्रयास किया। सिंह के अलावा पीएससी के कमलनाथ भी दो दिन से ऐसे नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कुछ नेताओं से बात की। इन तीन नेताओं के प्रयास से कुछ मान गए और कुछ नाराज अब भी है। जो मान गए है, ब्याज अपना नामांकन वापस ले सकते हैं वहीं स्थानीय संगठन और पार्टी उम्मीदवार को इन नेताओं के पास भेजा जा रहा है कि वह भी इन्हें मान सके।
भाजपा भोपाल से लेकर स्थानीय स्तर तक जुटी
वहीं भाजपा भी अपने नाराज लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है भाजपा के कई नेता ऐसे ही नेताओं से बुधवार से बातचीत कर रहे हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित केंद्रीय मंत्रियों ने भी मानने का प्रयास किया। उनके साथ ही स्थानीय संगठन ने नाराज नेताओं से बात कर भाजपा के पक्ष में नामांकन वापस लेने की बात की। कांग्रेस की तरह ही भाजपा की भी यही स्थिति है कि कुछ नेता मान गए और कुछ मानने को तैयार नहीं है, जो मान गए हैं वह आज दोपहर तक अपना नामांकन वापस ले लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications