MP Weather Update: मध्य प्रदेश में होगी बहुत भारी बारिश, किन जिलों में चेतावनी, कब तक खराब रहेगा मौसम?

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो रही है। भोपाल में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे और बारिश हुई।

हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में रविवार को बारिश की तीव्रता में जबरदस्त वृद्धि होने वाली है। मौसम विभाग ने भोपाल और राज्य के दूसरे जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है।

Madhya Pradesh Weather Update

सर्कुलेटरी सिस्टम के प्रभाव से बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ जैसलमेर,दमोह, मंडला, रायपुर, अजमेर और ओडिशा के ऊपर बनी हुई है। महाराष्ट्र के ऊपर एक चक्रवातीय सर्कुलेटरी सिस्टम एक्टिव है।दक्षिण गुजरात के ऊपर अपतटीय गर्त बना हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं कि एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सौराष्ट्र और कोलकाता के ऊपर सक्रिय है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

शनिवार को भोपाल में दिन का तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में कुल 40.6 मिमी बारिश हुई, वहीं दिन में सुबह से शाम तक 9 मिमी अतिरिक्त बरसात दर्ज की गई है।

झमाझम बारिश की चेतावनी
भोपाल, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अनूपपुर, डिंडोरी, विदिशा, राजगढ़, हरदा, खंडवा, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों के लिए 'भारी बारिश' की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य के अन्य हिस्सों में रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर और पांढुर्णा जिलों सहित स्थानों के लिए 'बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग की माने तो अलीराजपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, टीकमगढ़, मैहर और निवाड़ी जिलों मं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+