सब्जी वाले के बेटे ने CA परीक्षा में किया कमाल, मंत्री इंदर सिंह परमार ने फोटो शेयर कर दी बधाई
CA exam in Shujalpur News: मध्य प्रदेश में ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले के बेटे ने सीए की फाइनल परीक्षा पास कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बता दे शुजालपुर जिले के लव खत्री नाम के युवक ने 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद CA की फाइनल परीक्षा पास कर ली है।
सब्जी वाले के बेटे की सफलता को लेकर मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री इंदर सिंह परमार ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि लव खत्री को सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई। सब्जी बेचने का छोटा सा व्यापार करने वाले पिता को परीक्षा पास कर सबसे पहले मिठाई खिलाने वाले शुजालपुर निवासी बेटे को बधाई। परिवार की कठिन परिस्थियों के बीच रहकर आपकी यह सफलता समाज के अन्य बच्चों को हौंसला प्रदान करेगी।

बता दे लव खत्री के पिताजी शंकर कॉलोनी में 40 साल से रह रहे हैं और यहीं पर वह सब्जी बेचने का ठेला लगाते हैं। उनके बेटे लव खत्री ने गुरुवार को द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया के घोषित का फाइनल की परीक्षा में सफलता पाई है। लव ने शहर के सरकारी एक्सीलेंस स्कूल से कक्षा दसवीं में 92 फीसदी अंक प्राप्त किए थे, जबकि गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए थे।
इस सीए की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
सरकार ने सुपर 100 बच्चों का चयन कर इन्हें इंदौर भेजा था, लेकिन परिवार के साथ रहने की सोच ने उन्हें वापस शुजालपुर ले आई। इसके बाद उन्होंने यही से हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा में 87 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने इंदौर जाकर साल 2018 में फाउंडेशन की तैयारी कर दो 2019 में इंटरमीडिएट का पहला ग्रुप क्लियर किया। इसके बाद उन्हें लगा कि वह जल्द CA बन जाएंगे। लेकिन उनके पिताजी दुर्घटना में घायल हो गए और इस तरह कोविड काल में 2 साल तक उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं तो मां पार्लर चलाकर घर परिवार चलाती है।
इन सब परिस्थितियों को देखकर लव खत्री ने अपना हौसला टूटने नहीं दिया आखिरकार उन्होंने 3 साल इंटर्नशिप करने के बाद तैयारी जारी रखी और अपने पहले प्रयास में ही सीए की फाइनल परीक्षा पास कर ली। लव खत्री की बड़ी बहन भी बैंक कर्मी है।
कैरियर को सफल बनाने के लिए चुना कठिन रास्ता
लव खत्री ने अपने कैरियर को सफल बनाने के लिए कठिन रास्ता चुना। उन्होंने गणित लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा पास की। इसके बाद कॉलेज में उन्होंने वाणिज्य यानी बीकॉम चुनकर स्नातक किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़ी बहन और माता-पिता को दिया है।
लोग कहते थे कि सीए बनने का सपना छोड़ दें
लव खत्री ने बताया कि पापा के एक्सीडेंट के बाद उन्हें लगा कि अब सब मुश्किल होगा। इसके बाद कोविड-19 की वजह से घर में और भी ज्यादा कठिनाई आई। लोग उनसे कहते थे कि सीए बनने का सपना छोड़ दें, लेकिन ये बातें उनके मन में नई जिद पैदा कर दी कि अब उन्हें यह सपना पूरा करना ही है।
तैयारी के दौरान भी बहुत बार हौंसला टूटा, लेकिन जब भी लगता कि अब और नहीं होगा, तो उनके पापा का सब्जी बेचते हुए चेहरा याद आता और वह फिर से नए जुनून से तैयारी में जुट जाते। उनके पिता ने उनकी मेहनत और भगवान की कृपा को धन्यवाद दिया और कहा कि बेटा, वह हर दिन यही प्रार्थना करते थे कि तुम सफल हो और भगवान ने उनकी मेहनत का फल दिया।












Click it and Unblock the Notifications