Madhya Pradesh: महू आने से पहले बाबासाहेब से माफी मांगे कांग्रेस- वीडी शर्मा
Madhya Pradesh News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश कर्यालय भोपाल में प्रेस वर्ता की। प्रेस वर्ता में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा देश में कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। वो तुष्टीकरण की राजनीति के साथ उन अभियानों को चलाने का प्रयास करते है जिसमें कहते कुछ और करते कुछ हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी हमेशा अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर काम करती आई है। उन्होंने कहा कि हम केवल वोट के लिए राजनीति नहीं करते हैं। हम बाबा साहब के विचारों को जमीन तक उतारने का कार्य करते हैं। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, बाबासाहेब के विचारों को जमीन पर लाने का कार्य किया है।

प्रेस कांफ्रेस के दौरान वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस ने देश में 55 साल तक राज किया है लेकिन वो जवाब दें कि बाबासाहेब कि जन्मस्थली के लिए उसने प्रयास क्यों नहीं किया। उस जन्मस्थली पर बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रयास होता है। 55 वर्षों के राज्य में आपने कोई काम नहीं किया है। बाबा साहब को अपमान करने का कार्य हमेशा कांग्रेस और नेहरु सरकार ने किया है।
वीडी शर्मा ने कहा महू आने से पहले आप बाबा साहब अंबेडकर से माफी मांगिए कि बाबासाहेब आपके लिए कुछ नहीं कर पाए थे। बाबा साहब का अपमान कांग्रेस ने एक बार नहीं बल्कि समय-समय पर हमेशा अपमान करने का काम किया है। रैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिसने बापू और अंबेडकर के विचारों को आत्मसात ही नहीं किया वो रैली निकाल रहै हैं जय बापू, जय भीम,जय संविधान।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात का जवाब दे कि जिस बाबा साहब ने संविधान का निर्माण किया था उनको कानून मंत्री से इस्तीफा क्यों देना पड़ा? कांग्रेस के नेता इस बात का जवाब दे। वीडी शर्मा ने कहा कि अंबेडकर ने जब मंत्री पद से इस्तीफा दिया था तो उनको सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया था।
अपने त्यागपत्र में बाबा साहब ने नेहरु के खिलाफ बहुत कुछ लिखा है कांग्रेस ने आजतक इसको बाहर आने नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान में सबको बोलने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस ने तो जिसने संविधान बनाया था उसे ही बोलने का मौका नहीं दिया। बाबा साहब ने अपने इस्तीफे में लिखा था हिंदू कोट बिल पर काम नहीं करने दिया गया, एक वर्ग पर ध्यान दिया गया,सिर्फ मुसलमानों के हित का ध्यान रखा गया। इन सब बातों से बाबा साहेब आहट थे।












Click it and Unblock the Notifications