MP News: सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा, शुरू होगी ऑनलाइन एग्जाम की प्रक्रिया
Bhopal News: मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में खाली पद पड़े हुए हैं, लेकिन अब तक इन्हें भरने की सिर्फ चर्चाएं हो रही थी। लेकिन अब सरकार ने इन खाली पदों को भरने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। जिसके तहत अगले महीने से इन्हें भरने के लिए ऑनलाइन एग्जाम की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रदेश में सरकारी विभागों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार और विभागों की अनुमति मिलने के बाद सितंबर से बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है बोर्ड में बताया कि साल के अंत तक विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी से लेकर लिपिक और अन्य खाली पदों की पूर्ति होगी।

बोर्ड का अनुमान है कि अभी समूह चार की परीक्षा के लिए तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन नवंबर या फिर दिसंबर तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी विभागों के लिए यह परीक्षा बड़ी होगी कितने जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी इस पर काम चल रहा है। बोर्ड के अनुसार अगस्त में एक परीक्षा का आयोजन होना है, जबकि सितंबर में तीन परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग एएनएम ट्रेनिंग चयन परीक्षा 28 अगस्त को होगी। डिपार्मेंट आफ टेक्निकल एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट एंड एम्पलाई परीक्षा 30 सितंबर को होगी। जबकि ग्रुप तीन सब इंजीनियर सहायक, मानचित्रकार टेक्नीशियन एंड अदर एक्वैलेंट कंबाइंड रिक्रूटमेंट 12 सितंबर का होगा इस माह पहले सप्ताह में फ्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा 5 सितंबर को होगी। सबसे बड़ी परीक्षा समूह चार की होने जा रही है। इसके लिए 50 विभागों ने प्रस्ताव भेजें है।












Click it and Unblock the Notifications