UPPSC-2022: टीकमगढ़ की मोहसिना बनी टाॅपर, सांतवी रैंक लगी, पिता लगाते हैं पान, मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
बुंदेलखंड के टीकमगढ़ में पान की दुकान चलाने वाले मोहम्मद इकराम की बेटी मोहसिना बानो की यूपीपीएससी में 7वीं रैंक लगी है। बेटी के साथ पिता ने भी संघर्ष और तपस्या कर बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज (यूपीपीएससी) के हाल ही में आए रिजल्ट ने मप्र में बुंदेलखंड के टीकमगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। दरअसल यहां एक पान की दुकान चलाने वाले मोहम्मद इकराम की बेटी ने यूपीपीएससी में 7वीं रैंक हासिल की है। मोहसिना दूसरे प्रयास में ही डिप्टी कलेक्टर बन गईं। इसके पहले उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हो चुका है। शहर की बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा शहर नाज कर रहा है।

यूपीपीएससी 2022 मुख्य परीक्षा का परिणाम हाल ही में जारी किया गया है। इसमें टाॅप-10 में 8 लड़कियों ने बाजी मारी है। इनमें 7वीं रैंक हासिल करने वाली मोहसिना बानो मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर की रहने वाली है। मोहसिना 28 साल की उम्र में दो दफा यूपीपीएससी में चयनित हो चुकी हें। अभी वे डिप्टी कलेक्टर बनने जा रही हैं। इसके ठीक पहले साल 2021 में उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ था, उन्हें झांसी जिला के अधीन पोस्टिंग मिली थी, लेकिन ज्वाइन करने से पहले ही साल 2022 की यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है। मोहसिना की उपब्धि से पूरा टीकमगढ़ खुशी से फूला नहीं समां रहा है। मोहसिना के घर उनके माता-पिता को बधाई देने और मिठाई खिलाने वालों का तांता लगा हुआ है।
Recommended Video
बेटी के साथ पिता ने भी किया संघर्ष, लेकिन बेटी की पढ़ाई रुकने नहीं दी
बता दें कि यूपी कैडर में डिप्टी कलेक्टर बनने जा रहीं टीकमगढ़ की 28 वर्षीय मोहसिना बानो की सफलता इतनी आसान नहीं रही, जितनी लोगों को नजर आ रही है। टीकमगढ़ के वार्ड नंबर-23 निवासी मोहसिना के साथ-साथ उनके पिता ने बराबर संघर्ष किया है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो गई और छोटी बेटी मोहसिना को पिता ने दिन-रात पानी की दुकान चलाकर पढ़ाया है। उनका एक ही सपना था कि बेटी पढ़लिखकर मुकाम हासिल करे तो उनकी तपस्या पूरी हो जाए। बेटी मोहसिना ने भी उन्हें कभी निराश नहीं किया। 10 वीं बोर्ड में उसने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे तो 12वीं बोर्ड में जिला टाॅपर रही हैं। मोहसिना की मां भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications