MP News: खरगोन में बेमौसम ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी, फसल को भारी नुकसान

MP News: मध्य प्रदेश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले 24 घंटे से कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

खरगोन में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। तेज बारिश होने से गेहूं, चना, मक्का फसल को भारी नुकसान हुआ है। बर्बाद हो चुकी फसल को लेकर किसान भारी चिंतित हैं।

Unseasonal hail and rain in Khargone

खरगोन जिले के भीकनगांव और भगवानपुरा झिरन्या क्षेत्र के कई गांवों में हवा-आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी के साथ बारिश होने से भीकनगांव जनपद के सतवाड़ा और आसपास के कई गांवों में ओलावृष्टि, तेज हवा से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

गेंहू, चना और मक्का की फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान मक्का को पहुंचा है। किसानों की कई एकड़ फसल खराब हो चुकी है। दूर-दूर तक सिर्फ बर्बादी का आलम देखकर अन्नदाता बुरी तरह आहत हुआ है। ऐसे हालत में किसानों ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से उचित मुआवजे की मांग की है।

मध्य प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर CM मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में बातचीत की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है। उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी विधायक सांसद और मंत्रियों को भी कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+