MP: 'हम नहीं चाहते माहौल खराब हो, कचरा जला तो...', पीथमपुर में रवि चौधरी ने किसे दिया अल्टीमेटम, जानिए
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा राजधानी भोपाल से इंदौर पहुंच चुका है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इस कचरे के निस्तारण का काम शुरू होगा। कचरे के निस्तारण से पहले पीथमपुर में विरोध के स्वर लगातार बुलंद हो रहे हैं, जहां आंदोलन को गति देने रवि चौधरी पीथमपुर पहुंचे थे।
पीथमपुर पहुंचे रवि चौधरी ने युवाओं के बीच पहुंचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया है, जहां रवि चौधरी ने पीथमपुर में जलाए जा रहे कचरे का विरोध किया है। इस दौरान आंदोलन में सैकड़ो की संख्या में युवा मौजूद रहे।

युवाओं के आंदोलन में समर्थन देने आए छात्र नेता रवि चौधरी ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में कहा कि, हमारी रूह कांपती है, अगर हम इस विषय में बात करते हैं, हमारी नस्ले और फैसले दोनों खराब करने का काम करेगा। यह पर्यावरण को नष्ट कर देगा। अभी हम यहां कम संख्या में इसलिए बैठे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते की पीथमपुर का माहौल खराब हो, लेकिन एक बार यदि कचरा जलना चालू हुआ तो सड़क से लेकर सदन तक इतने पैर मिलेंगे की चलने की जगह नहीं मिलेगी।
पीथमपुर की जीत होगी
रवि चौधरी बताते हैं कि, हमारी आवाज सदन तक जाएगी। न्यायालय में इसका विषय चल रहा है। इंदौर में लगातार मंत्री बैठक ले रहे हैं, मैं मानता हूं कि, निश्चित तौर पर जीत पीथमपुर वासियों की होगी, जितने युवा और वरिष्ठ साथी यहां पर बैठे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि, विजय हमारी होगी। रवि चौधरी बताते हैं कि, मेरा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि, वे सब देखें, सुने, समझे। मैं मानता हूं कि, मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव इस बात को गहराई से सुनेंगे, समझेंगे, यहां पर जितने भी युवा हैं, पीथमपुर की जीत होगी।
ये भी पढ़े- MP: पीथमपुर में जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, विरोध के बीच महापौर ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications