'नींद के इंजेक्शन लगाए शराब पिलाई', पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति के साथ की ऐसी क्रूरता सुन कांप जाएगी रूह

Morena News: मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के छर्रा का पुरा गांव के तालाब किनारे बोरे में बंद मिली लाश की न सिर्फ शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने हत्या का खुलासा भी कर दिया। मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके पांच दोस्तों से यह हत्या करवाई थी। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बीते 2 अगस्त का है। यहां के छर्रा का पुरा गांव के तालाब किनारे बोरे में बंद युवक की लाश मिली थी। मृतक युवक की पहचान बिचौला गांव निवासी मनोज पुत्र राजीलाल उच्चारिया के रूप में हुई। मनोज के शव को उसके पिता, भाई व अन्य परिजनों ने पहचान लिया, लेकिन पत्नी भारती ने कहा कि यह शव उसके पति का नहीं बल्कि किसी और का है।

wife boyfriend killed husband morena news

पुलिस के शक की सुई यहीं से मृतक की पत्नी पर टिक गईं। छानबीन शुरू हुई, सीसीटीवी कैमरों से लेकर मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल खंगाले गए। पता चला कि मृतक की पत्नी के मुरैना निवासी आशुतोष माहौर से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

आशुतोष मुरैना के वनखंडी रोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र चलता है। एक-डेढ़ साल पहले भारती यहां कम्प्यूटर सीखने आती थी, तभी से आशुतोष से अवैध संबंध बन गए। भारती मई महीने में भी घर से भाग चुकी है और तब भी आशुतोष माहौर का नाम आया था। पुलिस को मृतक की कॉल डिटेल में पता चला कि 23 जुलाई को लास्ट फोन कॉल आशुतोष का ही आया था।

वनखंडी रोड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी मृतक का कौशल विकास केंद्र तक जाना पता चला। इतने सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आशुतोष माहौर को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने मनोज की हत्या की बात कबूल कर ली।

पूछताछ में उसने बताया कि कौशल विकास केंद्र के संचालक दीपक सेंगर, मुरैना निवासी लोकेश राठौर, अमन यादव, दीपक पलिया और आदित्य सिसोदिया के साथ मिलकर उसने 23 जुलाई को ही मनोज की हत्या कर दी। रात के समय शव को बोरे में बंद किया, फिर ट्राली में रखकर खिरावली गांव जाकर सड़क किनारे से बोरे में बंद शव तालाब में फेंक दिया था।

मृतक मनोज 22 जुलाई से लापता था और 23 जुलाई को नूराबाद पुलिस ने गुमशुदगी का भी केस किया था। उसकी हत्या इतने निर्मम तरीके से हुई है कि पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में बुरी तरह पीटा। इसके बाद 25 से 30 नींद की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाया। इस घोल को इंजेक्शनों में भरकर मनोज की गर्दन, पेट, छाती, पसलियों में लगाया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद मुंह में साफी ढूंसकर गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। अब पुलिस ने पत्नी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+