' वरना, CM की नहीं सुनेंगे अधिकारी...', आखिर क्यों उमंग सिंघार ने सरकार को दिए ऐसे संकेत
मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर निशाना साध रही है, जहां अब एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए, एक तरफा कार्रवाई ना करने की हिदायत दी है।
साथ ही उन्होंने अलग-अलग जिलों में हो रहे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदारों पर एक्शन ना होने पर भी सरकार को जिम्मेदार बताया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर ने कहा की, निश्चित यदि कहीं किसी का तबादला होता है, तो कई कारण होते हैं, लेकिन पार्टी के हिसाब से तबादला नहीं होना चाहिए। यदि कोई गलत कार्रवाई की जा रही है, एसपी यदि नहीं संभाल पा रहा तो तत्काल उसे हटाना चाहिए, और निश्चित तौर पर छतरपुर में भी घटना हुई, वहां पर भी अभी तक एसपी को नहीं हटाया गया।
सिंघार ने कहा की, मैं यही कहना चाहता हूं कि, सरकार कानून व्यवस्था में कमजोर और असक्षम है, मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है, गृह विभाग नहीं संभाल पा रहे। उज्जैन में बलात्कार की घटना हो रही है, क्यों नहीं एसपी को हटाया गया। इस प्रकार के मामले हैं। राजनीतिक रूप से यदि एसपी और कलेक्टर की पोस्टिंग होगी, तो जो पैसे देकर जा रहे हैं, वह अपने हिसाब से काम करेंगे, मुख्यमंत्री की नहीं सुनेंगे।
मध्य प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां लगातार सियासत में ट्रांसफर को लेकर बयानबाजी का सिलसिला जारी है। वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस की ओर से लगातार ट्रांसफर को लेकर बयान दिए जा रहे हैं, जहां इन बयानों का सरकार की तरफ से भी पलटवार किया जा रहा है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी की ट्रांसफर को लेकर शुरू हुई सियासत कहां जाकर थमती है।
ये भी पढ़े- Indore: 'आपके बेटे को कोर्ट ने बरी कर दिया?', सवाल सुनते ही कैलाश विजयवर्गीय ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications