MP municipal elections: वो ननद- भाभी, जिन्होंने BJP और कांग्रेस प्रत्याशियों को दी पटखनी
भोपाल, 21 जुलाई। मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में कई जगहों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों भाजपा का कड़ी टक्कर दी है। राजगढ़ के पचौर नगर पालिका की दो सीटों पर कुछ ऐसी चुनौती से पार पाने में बीजेपी सफल नहीं पाई है।

नगर परिषद चुनाव में इस बार 255 में से 190 पर बीजेपी का कब्जा हो चुका है। पहले के मुकाबले इस बार भाजपा को 43 सीटें अधिक प्राप्त हुई हैं। जबकि कांग्रेस नगर परिषदों में 60 से घटकर 35 पर आ गई है। इसके बावजूद बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल रही है। हलांकि भाजपा के जीत का प्रतिशत ठीक रहा लेकिन राज्य में चार महत्वपूर्ण मेयर पदों को भाजपा ने खो दिया है।
राजगढ़ जिले की पचौर नगर पालिका में बीजेपी ने 15 में से 8 सीटें जीतीं। जबकि एक महिला प्रत्याशी रामकुमारी ने अपने निकतम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार को महज 3 मतों से हरा दिया। वहीं उनकी भाभी ममता सीताराम लाहिड़ी ने पचौर की वार्ड संख्या 11 से निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सोम कुंवर को 224 मतों से हरा दिया।
ये भी पढ़ें: पुतिन को नहीं है कोई बीमारी, बोले CIA अधिकारी, अव्वल दर्जे का झूठा निकला पश्चिमी मीडिया
ममता लाहिड़ी कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार रामकुमारी की भाभी हैं। ननद ने कांग्रेस तो भाभी ने निर्दलीय लड़कर जीत का परचम फहराया। जिसके बाद इलाके में दोनों उम्मीदवारों की जीत के चर्चे हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के 16 महापौर, 16 नगर बोर्ड, 76 नगरपालिका और 255 नगर परिषद की सीटों के लिए मतदान हुए हैं। पहले की तरह इस बार भी भाजपा मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय के चुनावों में बढ़त बनाए हुए है।
-
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications