पुतिन को नहीं है कोई बीमारी, बोले CIA प्रमुख, अव्वल दर्जे का झूठा निकला पश्चिमी मीडिया !
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी यानी सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा है कि उन्हें पुतिन की बीमारी के कोई सबूत नहीं मिले है।
न्यूयॉर्क/मॉस्को, 21 जुलाई : रूस और यूक्रेन की जारी जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (vladimir putin) की बीमारी को लेकर मीडिया में काफी शोर- शराबा हुआ। पश्चिमी मीडिया ने कई मौकों पर पुतिन को कैंसर होनी की खबर फैलाई थी। अब शायद इस पर विराम लगता दिख रहा है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इमंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा है कि उन्हें पुतिन की बीमारी की (CIA Director William Burns says vladimir putin is healthy he is not unwell) कोई सबूत नहीं मिले हैं। वे पहले से ज्यादा स्वस्थ्य दिख रहे हैं।

पुतिन बीमार नहीं हैं, फिट है, सीआईए का दावा
जब से रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था, तब से लेकर अब तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही थी। हाल में ऐसी कई अपुष्ट खबरें भी मिलीं जिनमें पुतिन के बीमार होने की बात कही गई थी। 70 साल के होने जा रहे पुतिन के बारे में यहां तक लिखा गया कि वे कैंसर रोग से पीड़ित हैं और उनके पास गिनती के दिन बचे हुए हैं। हालांकि, ऐसी खबरों का कोई आधार नहीं था। अब सीआईए ने सबकी बोलती बंद करके रख दी है।

तो क्या यह झूठी खबर थी
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी यानी सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने कहा है कि उन्हें पुतिन की बीमारी के कोई सबूत नहीं मिले है। उन्होंने मीडिया के झूठे दावों का मजाक बनाते हुए कहा कि, पुतिन बीमार नहीं हैं,उलटे ज्यादा ही सेहतमंद दिख रहे हैं।

रणनीति बदल रहा है रूस
सीआईए के प्रमुख का बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका यूक्रेन को रूस के खिलाफ और अधिक घातक हथियार देने की बात कर रहा है। वह इसकी घोषणा भी पहले ही कर चुका है। इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा था कि रूस का सैन्य अभियान, अब पूर्वी यूक्रेन तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने संकेत दिया कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन को मिल रहे हथियारों के बाद रूस की रणनीति बदल रही है।

काफी मजबूत हैं पुतिन
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विश्व के उन मजबूत नेताओं में से एक हैं जो किसी भी हालात से लड़ने की क्षमता रखते हैं। ऐसे नेता बाजी पलटने में माहिर माने जाते हैं। सीएनएन व्हाइट हाउस की रिपोर्टर नताशा बर्टेंड के मुताबिक, एस्पेन सिक्योरिटी समिट में बोलते हुए बर्न्स ने आगे कहा कि, दो दशकों से ज्यादा समय तक व्लादिमीर पुतिन की रणनीतियों की निगरानी के बाद भी उनके बारे में सही-सही भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है।

जोखिम उठाने की भूख है पुतिन को
सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने आगे कहा कि, पुतिन बीमार नहीं है, अब तो उन्हें जोखिम उठाने की भूख कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने पहले इनसाइडर को बताया था कि यूक्रेन युद्ध के दौरान पुतिन के अपने आंतरिक घेरे को साफ करने से काफी हद तक गलत सूचना और आत्मविश्वास की भावना पैदा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications