बुंदेलखंड: बहु चायना ने मोगरी से सास के प्राण हर ल‍िए, उधर पत‍ि-ससुर ने बहु को खाट पर पहुंचाया

सागर, 11 जून। बुंदेलखंड में सास-बहू और दहेज प्रताडना को लेकर दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, इनमें दोनों ही अपनी तरह के दुखद मामले है। इनमें दमोह ज‍िले के हटा में मोबाइल पर बात करने से मना करने पर एक कलयुगी बहू ने सास को मोगरी से पीट-पीटकर मार डाला तो दूसरे मामले में छतरपुर ज‍िले में पत‍ि, जेठ और ससुर ने बहू को मारमार कर अधमरा कर द‍िया, बहू मायके पक्ष के साथ खाट पर लेटकर एसपी ऑफ‍िस पहुंची थी।

दमोह में आरोपी बहु, छतरपुर में पीड‍ित बहु

दमोह पुल‍िस से म‍िली जानकारी अनुसार हटा थाना इलाके के कौंड‍िया गांव में अजय वर्मन की पत्‍नी चायना वर्मन मोबाइल पर रोजाना घंटों बात करती थी, सास नन्‍हीबाई ने कई दफा टोका तो लडाई करती थी, बीते रोज सास ने इसकी श‍िकायत बेटे अजय से कर दी। बेटे ने पत्‍नी चायना का मोबाइल छीन ल‍िया। दूसरे द‍िन जब वह काम पर गया तो चायना अपनी सास से लडने लगी। विवाद बडा तो बहू चायना ने कपडे धोने की लकडी की मोगरी उठाकर सास नन्‍हीबाई के स‍िर और चेहरे पर मारना शुरू कर द‍िया। बेसुध होने तक वह मारती रही। बाद में पलंग पर ल‍िटाकर बेटे को फोन लगा द‍िया कि मां खेत से वापस आई तो लहु लुहान थी। पुल‍िस ने मामले में सख्‍ती से पूछताछ की तो बहू चायना ने जुर्म कबूल कर ल‍िया।

पत‍ि, जेठ, ससुर पर आरोप, हाथ पैर तोडकर खाट पर पहुंचाया
दूसरा मामला छतरपुर ज‍िले की बडामलहरा क्षेत्र में बमनौरा थाने के बहादुरपुर गांव का है। यहां की बहू बीते रोज खाट पर लेटकर मां-बाप और भाइयों के कंधे पर एसपी ऑफ‍िस पहुंची थी, उसके शरीर में 12 जगह फ्रेक्‍चर हैं। उसे दहेज न लाने और मर्जी से मायके जाने की सजा खुद पत‍ि, जेठ और ससुर ने दी है। करीब एक महीने पहले उसे लोहे की राडों से इतना मारा की वह उठने के काब‍िल भी नहीं बची। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराकर ससुराल वाले भाग गए। पुल‍िस में श‍िकायत की तो धाराएं कम लगाई, अब वह हत्‍या के प्रयास और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराना चाहती है। मामले में डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, मामला पहले से ही दर्ज है। आरोप‍ियों को जल्‍द ग‍िरफ्तार कर ल‍िया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+