कार से रात को घर लौट रहे कांग्रेस के 2 नेताओं को लोगों ने बच्चा चोर समझ जमकर पीटा, जानिए बचे कैसे फिर

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गांव केसिया में कांग्रेस के दो नेताओं और एक सामाजिक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई इन्हें बच्चा चोर समझकर की गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया और सूचना पाकर पुलिस आई तब तक ग्रामीण वहां से भाग गए।

Two Congress Leader Beaten By Villagers In Betul

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार कांग्रेस जिला महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, जनपद सदस्य धरमू सिंग लांजीवार और आदिवासी कोरकु समाज के तहसील अध्यक्ष ललित बारस्कर गुरुवार रात एक समारोह में शामिल होकर अपनी कार से घर लौट रहे थे।

इस दौरान ग्राम नवल सिंग ढाना रोड पर झाड़ियां पड़ी हुईं थी। बीच रास्ते पर झाड़ियां पड़ी थी। इसे देखकर तीनों ही नेता घबरा गए और अपनी कार वापस गांव की तरफ ले जाने लगे। इस दौरान आस-पास छुपे ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तक लाठी, पत्थरों से गांववालों ने उनकी कार फोड़ डाली। गांव वालों ने इसके बाद कार में बैठे तीनों लोगों को बाहर निकाला और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

जाते-जाते 6 लोगों को जिंदगी दे गईं 62 साल की विमला, अब 12 साल के लड़के के ​सीने में धड़केगा इनका दिल

कांग्रेस नेता किसी तरह गांववालों के चंगुल से छूटे और पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपक पाराशर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण वहां से भाग चुके थे। शाहपुर पुलिस ने पीड़ित धर्मेंद्र शुक्ला की शिकायत पर सीतलझिरी ग्राम के 5 ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+