Shivpuri News Video: ट्रक पलटते ही प्याज की मची लूट, पुलिस वाले ने कुछ ऐसा किया कि दंग रह गए लुटेरे
Shivpuri News Video: ग्वालियर फोरलेन मार्ग पर सतनवाड़ा के पास खूबत घाटी के नजदीक एक प्याज से भरा ट्रक पलट जाने से इस ट्रक में भारी प्याज सड़क पर फैल गई।
Shivpuri News Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में लूटपाट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर प्याज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी प्याज को लेकर लूटपाट मच गई। इस घटना में ट्रक में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी अनुसार प्याज से भरे ट्रक के पलटने की जानकारी जैसी आस पास के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए. पलटे हुए ट्रक से प्याज चुराकर अपने घर ले जाने लगे।

ट्रक ड्राइवर महाराष्ट्र से प्याज भर कर ग्वालियर ले जा रहा था। मंगलवार सुबह 7 बजे के लगभग ट्रक अनियंत्रित होकर खूबत घाटी और दरगाह के पास पुल की बाउंड्री से टकराने के बाद पलट गया। प्याज से भरे ट्रक के पलट जाने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वह मौके पर पहुंच कर प्याज से भरे बोरों को लूटने में जुट गए।
सड़क दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने सतनबाड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के आसपास खड़े लोगों खदेड़ा। बताया गया कि इस घटना में ट्रक सवार एक युवक को मामूली चोंटे आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह ट्रक ड्राइवर को नींद का आना बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि इस समय प्याज के दाम थोक बाजर में 20 रुपये प्रति किलो है। घरों में प्याज का उपयोग सभी सब्जी बनाने में किया जाता है। इसके चलते लोग सुबह-सुबह कड़ कड़ाती ठंड के बीच खाली कट्टे ओर बैग लेकर प्याज को लूटने पहुंच गए। जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच गई।पुलिस के आने पर प्याज को काफी हद तक बचा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications