डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक के हुए टुकड़े-टुकड़े, दिल दहला देगा सड़क हादसे का ये VIDEO

जबलपुर, 25 मई। मध्य प्रदेश के जबलपुर से भीषण सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंट जाता है। इतना ही नहीं टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक ड्राइवर अपनी सीट से उछल कर कई फुट दूर सड़क पर जाकर गिरता है। फिलहाल उसकी जान तो बच गई लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण सकड़ हादसे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रक चालक केबिन से निकलकर बाहर गिरा

ट्रक चालक केबिन से निकलकर बाहर गिरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर बीते शनिवार को हुआ। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक का दूसरा हिस्सा सड़क के उस पार गिरा जबकि ड्राइवर भी अपनी सीट से उछल कर रोड पर जा गिया। ड्राइवर किस्मत वाला था जो ट्रक की ट्रॉली उसके ऊपर नहीं गिरी, वरना मौके पर ही उसकी मौत हो सकती थी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा रिकॉर्ड हो गया जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोड एक्सीडेंट के इस भयानक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की सांसें थम गईं। जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के रमनपुर घाटी इलाके में हुई इस सड़क हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी जैसे ही वह रमनपुर घाटी के मोड़ पर पहुंचा तो ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया।

सीधे डिवाडर से जा भिड़ा ट्रक

सीधे डिवाडर से जा भिड़ा ट्रक

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक जैसे ही मोड़ के करीब पहुंचता है तो वह टर्न लेने की बजाए सीधे डिवाडर से टकरा जाता है। ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से उसका पीछे का हिस्सा टूटकर सड़क की दूसरी ओर गिर जाता है, जबकि ड्राइवर केबिन से चालक भी झटके से बाहर की तरफ उछल कर गिर जाता है। ट्रक नागपुर से जबलपुर की तरफ आ रहा था। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर ड्राइव को उठाया और अस्पताल पहुंचाया।

इंदौर में भीषण सड़क हादसा

इंदौर में भीषण सड़क हादसा

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में भी ऐसा ही भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसुड़िया पुलिस थाना इलाके के तलावली चांदा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। टैंकर और कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छह युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : कोरोना वायरस के टीके के लिए जागरूकता फैलाने गई मेडिकल टीम पर हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+