MP News: आजादी पर्व की खुशियों में तिरंगामय मध्य प्रदेश, मुख्य समारोह में लाड़ली बहना योजना की दिखेगी झलक
MP News: आजादी के अमृत महोत्सव समापन वर्ष पर इस बार का स्वतंत्रता दिवस भी खास हैं। मध्य प्रदेश के प्रदेश स्तरीय मुख्य आयोजन में तीन साल बाद फिर शौर्य दल नजर आएगा। इसके साथ ही प्रदर्शित होने वाली झांकियों में सरकार का मास्टर स्ट्रोक लाड़ली बहना योजना की झलक भी दिखाई देगी।
मध्य प्रदेश भी आजादी के अमृत महोत्सव के समापन में उमंग-जोश के साथ डूबने लगा हैं। 'मेरी माटी मेरा देश' थीम पर हर घर तिरंगा लहराए, इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सरकार ने राज्य के हर जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक कई आजादी पर्व के आयोजन करने के निर्देश दिए थे। जिससे गांव-गांव और शहर-शहर तिरंगामय हो चले हैं।
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल में हैं। मौजूदा शिवराज सरकार के आजादी का यह पर्व और हो रहे आयोजन आखिरी हैं। लिहाजा जनप्रतिनिधियों से लेकर जनता तक उत्साह चरम पर हैं। तिरंगा यात्राएं निकल रही हैं। सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को सजाया-संवारा गया हैं।

मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगा फहराएंगे। इस बार आयोजन में प्रस्तुत होने वाले रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की अलग ही छटा बिखरने वाली हैं। कोरोनकाल के कारण बीते तीन वर्ष शौर्य दल की प्रस्तुति नहीं हो सकी थी। राज्य शासन द्वारा की जा रही तैयारियों में इस बार शौर्य दल भी नजर आएगा। परेड से लेकर विभिन्न प्रस्तुतियों की रिहर्सल अंतिम चरण में हैं।
लाड़ली बहना योजना पर जोर
खास बात यह है कि सरकार की महत्वकांक्षी और सवा करोड़ महिलाओं को प्रभावित करने वाली लाड़ली बहना योजना की झलक भी आयोजन में दिखाई देगी। जिला-राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में इस योजना की झांकियां तैयार हो रही हैं। जो महिला सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भरता का संदेश देगी। महिलाओं की बदल रही जिंदगी थीम पर भी कई प्रस्तुतियां होंगी।कुल मिलाकर अमृत महोत्सव का समापन अनूठा होने वाला हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications