MP : 5 हजार रुपए नहीं चुकाने पर गुना में आदिवासी युवक को जिंदा जलाया, 3 साल से था बंधुआ मजदूर
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर महज पांच हजार रुपए के खातिर एक युवक को जिंदा जला दिया गया है। वारदात को एक किसान ने अंजाम दिया है। आदिवासी युवक की हत्या क्षेत्र में रोष है। वहीं, पुलिस ने आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।

गुना एसपी राजेश कुमार सिंह कहते हैं कि घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। राधेश्याम और विजय के बीच पांच हजार रुपए को लेकर कहासुनी हो गई थी। विजय ने राधेश्याम से अपनी मजदूरी के पैसे मांग रहा था। आरोपी ने रुपए देने से मना कर दिया और उधार दिए गए पांच हजार रुपए को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने विजय पर केरोसिन तेल उड़ेलकर उसके आग लगा दी। आस-पास के लोग शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications