MP के बड़वानी से गुजरात के स्टेच्यु ऑफ यूनिटी तक क्रूज से सफर, शुरू होगा नर्मदा रिवर पर टूरिज्म
Travel by cruise: नर्मदा भक्तों और पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। एमपी के बड़वानी से स्टेच्यु ऑफ यूनिटी गुजरात तक बहुत जल्द क्रूज यात्रा कर सकेंगे। शिवराज सरकार ने इस सिलसिले में पूरा प्लान बना लिया हैं।

Travel by cruise: यदि आप मालवा के बड़वानी क्षेत्र में रहते है या उस इलाके से आप गुजरात स्टेच्यु ऑफ यूनिटी पहुंचना चाहते हैं, तो आप क्रूज से सफर करते हुए वहां पहुंच सकते हैं। बहुत जल्द एमपी गुजरात के जल मार्ग से जुड़ जाएगा। जहां आपको नर्मदा की लहरों में क्रूज चलता दिखाई देगा।
इससे पहले एमपी के जबलपुर बरगी से नर्मदा पर कुछ दूरी तक क्रूज का संचालन हो रहा हैं। वहीं खंडवा का हनुवंतिया टापू नर्मदा के पर्यटन में चार चांद लगाए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने अब एक कदम और बढ़ाया है और नर्मदा नदी के जल मार्ग के जरिए पर्यटक सीधे गुजरात पहुंच सकते है।
इस सिलसिले में सरकार ने भी पूरा प्लान तैयार कर लिया हैं। दोनों राज्यों के बीच जल मार्ग पर क्रूज संचालन के तकनीकी पहलुओं को परखने का काम चल रहा हैं। इसके अलावा क्रूज संचालन करने वाली कंपनी समेत यात्रा के दौरान पर्यटकों को मुहैया होने वाली सुविधाओं का खाका भी तैयार हो रहा हैं।

सीएम हाउस में पर्यटन संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला और भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैठक भी ली। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए रिवर क्रूज़ टूरिज्म का भी उपयो किया जाएगा। इससे पर्यटक नर्मदा नदी के आस-पास उपलब्ध प्राकृतिक सौन्दर्य और जैव-विविधता से रू-ब-रू हो सकेंगे।
सीएम् शिवराज ने कहा कि बड़वानी से गुजरात के स्टेच्यु ऑफ यूनिटी तक क्रूज़ 135 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। बरगी से मंडला तक भी क्रूज़ का संचालन आरंभ होगा। मप्र पर्यटन विभाग ने इससे पहले तीर्थ दर्शन योजना की तर्ज पर नर्मदा परिक्रमा की अभिनव पहल शुरू की हैं। जिसकी शुरुआत जबलपुर से अक्तूबर 2022 में हुई थी। पर्यटन और अध्यात्म के विजन के साथ परिक्रमवासियों को अपनी यात्रा का अलग अहसास हो रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications