Bhopal News: केरवा डैम घूमने जाने वाले पर्यटक सावधान, मदरबुल फॉर्म के पास टाइगर ने किया गाय का शिकार
राजधानी भोपाल में एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। इस घटना ने केरवा डैम की तरफ घूमने जा रहे हैं, पर्यटकों के लिए चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, करवा रोड स्थित मदरबुल फॉर्म के पास टाइगर ने गाय का शिकार किया है। इसके बाद से इस इलाके के लोगों में देहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम में सर्चिंग कर रही है।
बढ़ते समय बारिश का मौसम चल रहा है और भोपाल में केरवा डैम घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। ऐसे में टाइगर के मूवमेंट ने पर्यटकों को सतर्क रहने की ओर इशारा किया है। मदर बिल फॉर्म फॉरेस्ट एरिया के पास है। आसपास के इलाकों में टाइगर का मूवमेंट हमेशा बना रहता है। वन विभाग ने भी इलाके में टाइगर से सावधान रहने के लिए कई बोर्ड लगा रखें।

मदर बुल फॉर्म फॉरेस्ट एरिया से लगा हुआ, इसलिए टाइगर यहां पर अक्सर शिकार करने आ जाते है। 7 महीने पहले एक सूअर का शिकार करते हुए बाघिन यहां पहुंच गई थी। इसके अलावा आवारा कुत्तों का शिकार करने के लिए एक बैग 8 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से कूद गया था। जून महीने में टाइगर फॉर्म की वार्डन देरी के पास एक टाइगर शिकार करने पहुंच गया था। वन विभाग के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि रात में टाइगर ने एक गाय का शिकार किया है उसकी सर्चिंग की जा रही है।
बैरागढ़ चिचली में टाइगर द्वारा एक और शिकार का मामला सामने आया है। यहां के निवासी विकास मीणा की गाय पर टाइगर ने हमला किया। विकास ने बताया कि बुधवार को गाय जंगल में चरने गई थी। तब वहां पर टाइगर ने उस पर हमला कर दिया, लेकिन गाय बचकर अपने घर के बरामदे में आ गई। गुरुवार की सुबह जब उसे देखा गया, तो गाय लहूलुहान हालत में थी। उसकी पीठ और पैरों पर गहरे जख्म थे। इसके बाद विकास ने उसे पशु चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया। वन विभाग की टीम ने भी खोजी कार्य की है।












Click it and Unblock the Notifications