MP Weather update: प्री मानसून को लेकर मिल गया नया अपडेट, मध्य प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट
MP Weather update: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। तेज उमस वाली गर्मी के साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने बता दिया है कि मध्य प्रदेश में मानसून किस तारीख को पहुंचेगा।
शनिवार को छिंदवाड़ा, सीहोर सहित कई जिलों में बारिश हुई, जबकि राजधानी भोपाल में भी रात को बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। बुरहानपुर, सिवनी, रायसेन और धार में भी पानी गिरा।

बता दें, कि इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री गड़बड़ाती दिख रही है। तय समय से 2-3 दिन के बाद ही मानसून के आने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। पहले मानसून को लेकर जिन तारीखों का ऐलान था अब उनमें बदलते मौसम के कारण उलटफेर देखने को मिल सकता है।
जानिए कितना रहा तापमान
शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान छतरपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। खजुराहो में 45.4, सिंगरौली में 44.3, शहडोल में 44, सीधी में 43.8, दमोह में 43.6, सागर में 42.6, जबलपुर में 41.8, सतना में 45.2, निवाड़ी में 45.02, ग्वालियर में 44.5, नौगांव में 44.5, भोपाल में 39.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
लू चलने का अलर्ट
मौसम विभाग में और रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। तो कुछ स्थानों में गर्म रहने की भी संभावना जताई है। गर्म रात रहने की संभावना भी जताई है। सीधी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, निवाड़ी, सिंगरौली, और सतना जिला में लू चल सकती है। जबकि मऊगंज, सतना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, और उमरिया जिलों में गर्म रात रहने का अनुमान जताया है।
जानिए कहां-कहां होगी बारिश
इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। खरगोन, देवास, आगर मालवा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बड़वानी, अलीराजपुर, शहडोल, मैहर, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुर कला, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी होने की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications