रीवा के यात्री ध्यान दें: रेलवे ने इन 12 ट्रेनों का टाइम टेबल बदला है, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Indian Railway: मध्यप्रदेश के रीवा स्टेशन से शुरू होने वाली एक दर्जन यात्री गाड़ियों के समय में कुछ बदलाव किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के जानकारी मुताबिक कि गाड़ी संख्या 20906 रीवा-एकता नगर महामना एक्सप्रेस 10 अगस्त से रीवा स्टेशन से अपने प्रस्थान समय रात्रि 20:55 बजे के स्थान पर रात्रि 20:45 प्रस्थान करेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 अगस्त से रीवा स्टेशन से रात्रि 22:15 बजे के स्थान पर रात्रि 22:05 बजे प्रस्थान करेगी।

Rewa passengers please note

गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी चिरमिरी एक्सप्रेस 12 अगस्त से रीवा स्टेशन से 19:20 बजे के स्थान पर 19:10 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस का 12 अगस्त से रीवा स्टेशन से अपने प्रस्थान समय रात्रि 20:55 बजे के स्थान पर रात्रि 20:45 बजे प्रस्थान करेगी।

इसीतरह गाड़ी संख्या 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 12 अगस्त से रीवा स्टेशन से शाम 17:20 बजे के स्थान पर अब शाम 17:10 चलेगी। गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 11 अगस्त से रीवा स्टेशन से शाम 17:20 बजे के स्थान पर शाम 17:10 चलेगी।

गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 11 अगस्त से रीवा स्टेशन से 16:30 बजे के स्थान पर 16:20 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 12186 रीवा-रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस का रीवा स्टेशन से 11 अगस्त से रात्रि 20:05 बजे के स्थान पर 19 :55 चलेगी।

इसीप्रकार गाड़ी संख्या 20174 रीवा-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस 11 अगस्त से रीवा स्टेशन से प्रातः 05:30 बजे की जगह संशोधित समय प्रातः 05:20 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल एक्सप्रेस 15 अगस्त से रीवा स्टेशन से पूर्व प्रस्थान समय 16:00 बजे की जगह संशोधित समय 15:50 चलेगी।

गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 11 अगस्त से रीवा स्टेशन से रात्रि 23:15 बजे के स्थान पर रात्रि 23:05 चलेगी। गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस 11 अगस्त से रीवा स्टेशन से दोपहर 14:10 बजे के स्थान पर दोपहर 14:00 चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+