MP: कुंडेश्वर ​नवोदय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने जूनियर्स को लाठियों से पीटा

बुंदेलखंड में कुंडेश्वर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों ने बीती रात 12वीं कक्ष के ​छात्रों द्वारा 10वीं के छात्रों की रैगिंग करने के नाम पर बेरहमी से मारपीट करने के मामले से हड़कंप मच गया।

Madhya Pradesh

कुंडेश्वर नवोदय में जूनियर की रैगिंग
के टीकमगढ़ से जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की रैगिंग और बेरहमी से मारपीट का एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। इधर स्कूल प्रबंधन पूरे मामले को नकारते हुए मामले को दबाने में जुटा हुआ है। प्रशासन ने वीडियो पर संज्ञान लेकर डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच सोंपी है। मामला कुंडेश्वर जवाहर नवोदय विद्यालय का बताया जा रहा है।

कुंडेश्वर नवोदय में जूनियर की रैगिंग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुंडेश्वर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र उनके साथ की गई मारपीट की घटना को बता रहे थे। इन छात्रों का आरोप था कि रात को उनके कमरों में आकर 12वीं के 10 से 15 छात्रों ने जमकर मारपीट की है। सीनियर रैकिंग लेने उनके कमरों में पहुंचे थे। पीड़ित छात्र अपने कपड़े उतार कर पीठ पर मारपीट के निशान बताते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। इन छात्रों का कहना था कि चार से पांच छात्र लाठियां लिए थे और उनसे ही मारपीट की गई है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने सुबह इस घटना की शिकायत प्राचार्य उमा पी राउत से की थी, लिखित में आवेदन दिया गया, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया है न ही कोई कार्रवाई की गई।

मलैया के आंगन में फिर पहुंची सरकार! विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर माफी मांगी
प्रशासन ने डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा

नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह से रैगिंग का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। बच्चों के साथ इस तरह सीनियर द्वारा की गई मारपीट की घटना की जांच के लिए डीएसपी प्रिया सिंधी अपनी टीम के साथ नवोदय विद्यालय पहुंची और बच्चों को बुलाकर मामले की जानकारी ली है। उन्होंने इस घटना को लेकर प्रचार्य से भी जानकारी ली और पीड़ित छात्रों से पूछताछ का मामले में पड़ताल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+