MP के इस जिले में बाघ की दहशत, गाय का शिकार होने पर ग्रामीण घबराए
मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों बाघ का टेरर देखने मिल रहा है, जहां नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पलोहा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटेरा में बाघ ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है।
घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पंजे के निशाने देखे हैं। इसके बाद अब क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं ग्रामीणों की माने तो जिस तरह से शिकार हुआ है, वह किसी बड़े जानवर के शिकार करने के संकेत देता है।

ग्रामीणों ने बताया कि, गाय के शिकार के बाद गाय को लगभग 200 मीटर तक घसीटा गया है, जहां इससे यह प्रतीत होता है की गाय का शिकार किसी बड़े जानवर ने किया है। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंजे के निशान देखे हैं, वहीं इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जहां अब कैमरे की मदद से वन्य जीव की तलाश की जा रही है।
इंदौर में दहशत कायम
इंदौर के पास महू से सटे बड़गोंदा गांव में पिछले दिनों टाइगर के मूवमेंट के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे थे, जहां देर रात जंगल में हुए टाइगर के मूवमेंट ने ग्रामीणों के साथ अब पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी थी। देर रात हुए मूवमेंट के बाद वन विभाग को टाइगर के पगमार्क मिले थे।
वहीं टाइगर के मूवमेंट ने लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों की टेंशन बढ़ा दी थी। वहीं वन विभाग ने भी लोगों से घने जंगल में ना जाने की अपील की थी। इससे पहले भी वन विभाग को टाइगर के पगमार्क मिल चुके थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों बाघ का टेरर देखने मिल रहा है, जहां नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा पलोहा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटेरा में बाघ ने एक गाय को अपना निशाना बनाया है।
ये भी पढ़े- Indore: गोली की आवाज निकालने वाले साइलेंसर का हाल बेहाल, पुलिस का चला रोड रोलर












Click it and Unblock the Notifications