MP News: होली की ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक का निधन, पुलिस महकमे में शोक
MP News: होली के उल्लास के बीच इंदौर पुलिस महकमे से दुखद खबर सामने आई। होली की ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत इंदौर के बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
वजानकारी के मुताबिक, बेटमा थाना प्रभारी (टीआई) संजय पाठक होली के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। साथी अधिकारियों ने तत्काल उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दबंग पुलिस अफसर के रूप में थी पहचान
टीआई संजय पाठक की गिनती इंदौर पुलिस के दबंग और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में होती थी। उन्होंने कई अहम मामलों में बेहतरीन कार्यवाही की थी और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे
टीआई संजय पाठक के निधन की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पुलिस विभाग के साथ-साथ उनके सहयोगी अधिकारी और शहरवासी भी इस खबर से स्तब्ध हैं।
पुलिस महकमे में शोक, अंतिम संस्कार आज
संजय पाठक के निधन से इंदौर पुलिस और उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और शहरवासी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications