दाढ़ी टोपी पजामा पर टिप्पणी क्यों नहीं, मुझे गाली दो मेरी संस्कृति को नहीं...बोले मंत्री गिरिराज सिंह

छिंदवाड़ा, 18 अगस्त: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय एमपी के छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे है। अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले गिरिराज का पहले दिन मिजाज ज्यादा आक्रामक तो नजर नहीं आया, लेकिन उन्होंने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बयान पर एक बार फिर पलटवार किया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया था कि लंबी चोटी रखने से कोई बुद्धिमान नहीं हो जाता।

मुझे दो गाली, संस्कृति को नहीं

मुझे दो गाली, संस्कृति को नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तिलक और चोटी वाले बयान पर गिरिराज ने दो टूक कहा कि वो मुझे गाली दे, लेकिन संस्कृति को नहीं...क्योकि तिलक और चोटी सनातन संस्कृति का बड़ा हिस्सा है। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले ऐसे लोग कभी भी दाढ़ी, टोपी, पजामा वाले लोगों पर क्यों नहीं बोलते? गिरिराज ने तेजस्वी पर इशारा करते हुए एक बार फिर दोहराया कि वो बड़े बाप के बेटे और पैदाइश नेता है, लेकिन हम लोग दरदर की ठोकरे खाकर नेता बने है और पार्टी को खड़ा किया है।

पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात

पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां तीन दिनों तक पार्टी समेत अन्य कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहला दिन पार्टी के स्थानीय नेताओं से सौजन्य मुलाकात में बीता। भाजपा कार्यालय जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मोदी जी की गरीब कल्याण योजना घर-घर पहुंचे।

प्रसिद्द हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ

प्रसिद्द हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ

मंत्री गिरिराज यहां सौसर के जामसावली स्थित प्रसिद्द हनुमान मंदिर भी पहुंचे। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल और पार्टी के कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे। मंदिर में उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। अगले दो दिन शहर में गिरिराज के कई कार्यक्रम है। पार्टी संगठन की बैठक रखी गई है।

गिरिराज के कंधो पर छिंदवाड़ा !

गिरिराज के कंधो पर छिंदवाड़ा !

अगले दो दिनों के प्रोग्राम में संसदीय क्षेत्र के सियासी माहौल समेत पदाधिकारियों की भूमिका पर चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि गिरिराज सिंह के कंधो पर छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौपीं है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है फिर उसके बाद लोकसभा चुनाव होंगे। उससे पहले पार्टी के जीत के मिशन में छिंदवाड़ा सीट भी रहेगी। मंत्री गिरिराज पार्टी बैठकों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे ।

ये भी पढ़े-Chhindwara News: कमलनाथ के गढ़ में गरजेंगे गिरिराज, पार्टी की बैठक के साथ समझेंगे सियासी तासीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+