प्रदेश से दिल्ली जाने वालों को 'MP भवन' में मिलेगी ठहरने की सुविधा, नया फाइव स्टार "मप्र भवन" तैयार
सागर, 5 अगस्त। मप्र से सरकारी और निजी या पारिवारिक काम से दिल्ली जाने वालों के लिए जल्द ही यहां रहने, ठहरने और खाने-पीने की सुविधा मिल सकेगी। मप्र सरकार दिल्ली के चाणक्यपुरी में नया मप्र भवन तैयार करा रही है। फाइव स्टार होटल की तर्ज पर नए मप्र भवन का निर्माण हो रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद पुराने एमपी भवन में शासन द्वारा तय शुल्क पर लोगों को रुकने की सुविधा मिल सकेगी। नए भवन में यदि जगह खाली होगी तो यहां भी सुविधा दी जा सकेगी।

MP भवन की दीवारों पर दिखेगी बुंदेली संस्कृृति की झलक
मध्यप्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों को रुकने के लिए शासन द्वारा भव्य भवन तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इंटीरियर का काम चल रहा है। यहां पर मध्य प्रदेश भवन की दीवारों पर बुंदेली संस्कृति, पर्यटन स्थल, कला, वन तथा विभिन्न क्षेत्रों के चित्रों को भी सजाया जाएगा। सबसे अच्छी बात यहां पर अब मप्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक लोगों व अधिकारियों से इतर आम लोग भी जो किन्ही भी कारणों से दिल्ली पहुंचते हैं तो एक तय शुल्क पर इन्हें एमपी भवन में रुकने, ठहरने व भोजन की सुविधा मिल सकेगी।

सागर विधायक की देखरेख में तैयार हो रहा मप्र भवन
सागर विधायक शैलेंद्र जैन मध्यप्रदेश विधानसभा सुविधा समिति के सभापति भी हैं। दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मध्य प्रदेश भवन उन्हीं की देखरेख में तैयार कराया जा रहा है। वे समय-समय पर दिल्ली पहुंचकर मप्र भवन के निर्माण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं मध्य प्रदेश से आने वाले लोगों को रुकने के लिए शासन द्वारा भव्य भवन तैयार किया जा रहा है। विधायक जैन लगातार इस कार्य पर नजर बनाए हुए हैं और उसकी कमियों को सुधारने की दिशा में प्रत्येक दिल्ली प्रवास के दौरान इस भवन का निरीक्षण करते हैं।

200 कमरे, कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी रूम भी हैं
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में तैयार हो रहे नए एमपी भवन को फाइव स्टार होटल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। इसमें कुल 200 कमरों की क्षमता विकसित की गई है। जिसमें वीआईपी स्वीट, लग्जरी रूम, डीलक्स रूम, वीवीआईपी रूम तैयार किए गए हैं। इसके अलावा इसमें दो मल्टीपरपज हॉल, दो कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाए गए हैं। भवन पूर्ण सुरक्षा से लैस है इसमें कोई भी वाहन बिना चेक किए हुए अंदर नहीं जा सकेगा।

दिल्ली में पुराना एमपी भवन, मध्यांचल भवन पहले से है
दिल्ली के चाणक्यपुरी में पहले से ही मप्र शासन के अधीन मप्र भवन स्थित है। यहां फिलहाल 70 कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें वीवीआईवी, वीआईवी, स्टेंडर्ड रूम, डीलक्स रुम की सुविधा दी गई है। एमपी भवन के अलावा एयरपोर्ट मार्ग पर मध्यांचल भवन के नाम से भी मप्र शासन का अधिकृत भवन मौजूद है। यहां भी मप्र के सरकारी अधिकारी, राजनेता, जनप्रतिनिधि रुकते हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications