MP Election News: एमपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट वाले दिन हो सकती है झमाझम बारिश, बचाव के पर्याप्त इंतजाम
MP News: मध्य प्रदेश में 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के दौरान मौसम का असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, मौसम विभाग का हनुमान है की भूमध्य सागर अटलांटिक महासागर और कैस्पियन सागर में तूफानी घटनाओं से उठने वाले बादल प्रदेश के कई हिस्सों में असर दिखाएंगे। पर धमाल नहीं मचा पाएंगे।
3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अधिकांश जगहों पर खुशनुमा मौसम देखने को मिल सकता है वही कही कही बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश भी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश के आसमान पर छाने वाले बादल धीरे-धीरे छंट रहे हैं और उनके कारण मध्य प्रदेश के सभी जिलों में किसी न किसी स्थान पर हल्की बारिश हो सकती है।

3 दिसंबर को बंगाल में आएगा चक्रवर्ती तूफान
भारत मौसम विज्ञान विभाग में एक पूर्व अनुमान जारी करते हुए बताया कि चक्रवर्ती तूफान आने की आशंका है।आईएमडी ने कहा है कि 3 दिसंबर के आसपास बंगाल के दक्षिण पश्चिम खादी के ऊपर एक चक्रवर्ती तूफान आने की संभावना है आईएमडी ने कहा है कि संभावित चक्रवात के प्रभाव का आकलन शुक्रवार को समुद्र में दबाव बनने के बाद ही किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश के इन इलाकों में रहेगा मिश्रित मौसम
भोपाल विदिशा रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाहजहांपुर, आगर, मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया सहित कई अन्य जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications