Bhopal News: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bhopal News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना में बदमाशों ने नकदी और जेवरात चुरा लिए हैं। इस समय पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस घटना को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की है।

Theft at the bungalow of former CM Digvijay Singh MLA son Jaivardhan Singh police

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की पहचान

हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

पुलिस ने फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, चोरी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के ऑफिस में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी गए सामान में केवल 12 हजार रुपये कैश की पुष्टि हुई है। अन्य किसी सामान की चोरी की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है।

Theft at the bungalow of former CM Digvijay Singh MLA son Jaivardhan Singh police

दिग्विजय सिंह ने चोरी की घटना पर सरकार और पुलिस की गश्ती पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के बंगले पर हुई चोरी की घटना के बाद सरकार और पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि जयवर्धन सिंह का बंगला सीबीआई दफ्तर के करीब है, और ऐसे संवेदनशील इलाके में चोरी की घटना ने गहरी चिंता पैदा की है।

Theft at the bungalow of former CM Digvijay Singh MLA son Jaivardhan Singh police

जयवर्धन सिंह का सरकारी बंगला चार इमली स्थित डी-21 में है, जो सीबीआई दफ्तर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस बावजूद चोरों ने वहाँ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिग्विजय सिंह ने इस घटनाक्रम को लेकर टिप्पणी की कि अगर थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो ऐसी घटनाएं ही होंगी।

Theft at the bungalow of former CM Digvijay Singh MLA son Jaivardhan Singh police

पुलिस की गश्ती पर सवाल उठे

चोरी की इस घटना ने पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़ा किया है। चार इमली क्षेत्र, जो कि शहर के सबसे वीवीआईपी इलाकों में से एक माना जाता है, वहां पर कई बड़े अधिकारी और मंत्री रहते हैं। इस क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताओं का इज़हार किया जा रहा है।

पिछले समय की चोरियों की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब चार इमली क्षेत्र में चोरी की घटना हुई है। इस इलाके में पहले भी कई चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं:

16 अगस्त 2020: चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मध्यप्रदेश जितेन्द्र गुप्ता के घर में चोरी हुई थी। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे थे।

30 जुलाई 2024: एक सीनियर अधिकारी के घर से महंगा बुल डॉग चोरी हो गया था, हालांकि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया था। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और इसकी जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+