चंबल नदी किनारे युवक को मगरमच्छ ने पानी में खींचा, आधे घंटे तक दोनों के बीच चली जंग और फिर हुआ कुछ ऐसा

Crocodile News: मध्य प्रदेश के शिवपुर में रहने वाले 17 साल के एक लड़के ने मगरमच्छ को भी मात देकर अपनी जान बचाई है। चंबल नदी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने युवक को खींच लिया। करीब आधे घंटे तक मगरमच्छ से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद किसी तरह युवक की जान बची है।

हालांकि, मगरमच्छ ने युवक की जांघ पर दो जगह और हाथ पर काट लिया है। इस जंग में युवक का हाथ फ्रेक्चर भी हो गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Crocodile sheopur news

जानिए पूरा मामला
श्योपुर जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके के ग्राम पिपरानी का पूरा मामला है। रविवार की दोपहर 17 वर्षीय निहाल सिंह राव निवासी ग्राम पिपरानी रोजाना की तरह ही अपनी भैंसों को चराने के लिए चंबल नदी किनारे गया था। जब प्यास लगी तो वह चंबल नदी किनारे पानी पीने के लिए चला गया। जब किशोर चंबल के किनारे पानी पी रहा था, तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे विशाल मगरमच्छ ने उसे पानी के अंदर खींच लिया था।

एकाएक हुई घटना को समझ नहीं पाया, लेकिन वह घबराया नहीं और पानी के अंदर ही मगरमच्छ से बचने के लिए झटपटने लगा। करीब आधे घंटे तक उसकी मगरमच्छ से जंग चलती रही।

इसी बीच, आसपास के चरवाहों की भी उस पर नजर पड़ गई। जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाठियों से मगरमच्छ पर हमला शुरू कर दिया और मगरमच्छ के जबड़ों से युवक को बचा लिया है।

अस्पताल में चल रहा इलाज
मगरमच्छ ने किशोर को अपने खतरनाक जबड़ों से जांघ पर दो जगह और हाथ में काट लिया है। घटना के बाद किशोर को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। जख्मी किशोर निहाल की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के डिप्टी रेंजर फूलसिंह कोडिया के जानकारीमुताबिक घटना की सूचना मिली है। हमने ग्रामीणों को पहले घायल किशोर के इलाज कराने की बात कही है। साथ ही इस घटना में घायल की मदद की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+