Rajgarh News: एक ही बाइक पर सवार था पूरा परिवार, हादसा ऐसा हुआ कि बाप-बेटी छोड़ सब मर गए
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
बाइक पर पूरे परिवार के पांच लोग सवार थे। हादसे में मां और बेटे, बेटी की मौत, पिता और एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात ब्यावरा की है। शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार पांच लोगों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति और एक बेटी गंभीर घायल हो गई। इनको इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
एक्सीडेंट को लेकर ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने बताया कि आगरा-मुम्बई हाईवे पर खानपुरा जोड़ के समीप देर रात को खानपुरा निवासी गोपाल वर्मा पिता रमेश वर्मा की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गोपाल पत्नी और चार बच्चों के साथ लखनवास में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस अपने गांव खानपुरा लौट रहे थे।
गांव के नजदीक पहुंचते ही हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में खानपुरा गांव निवासी गोपाल वर्मा (35 साल), बेटी परी (3 साल) गंभीर घायल हो गए। वहीं, पत्नी रचना (30 साल), बेटा योगेश (5 साल) और बेटी रिषिका (7साल) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना जांच में लिया है। वहीं ब्यावरा सिविल अस्पताल में मृतक मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी रिषिका का शव भी भोपाल से लाया गया है।
पुलिस ने बताया कि गोपाल अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ एक ही बाइक पर सवार थे। ये सभी लखनवास में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव जा आ रहे थे तभी घटना का शिकार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications