पेड़ से निकली जलधारा, लोगों ने शुरू कर दी पूजा
शिवपुरी में शीशम के पेड़ से जलधारा मिकलने पर लोग मान रहे हैं अचंभा, लोगों ने शुरु की पेड़ की पूजा
शिवपुरी, 28 जून। शिवपुरी के पोहरी इलाके में एक पेड़ से अचानक जलधारा बहने लग गई। यह देखकर वहां के लोग अचंभित हो गए। लोगों ने इसे चमत्कार मांग कर वहां पूजा करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं लोग पेड़ से निकलने वाली जलधारा को पी रहे हैं और इसे गंगा जल की तरह पवित्र भी बता रहे हैं।

शिवपुरी जिले के पोहरी नगर में स्थित शीशम पेड़ से अचानक जलधारा निकलने लगी। लोगों की नजर जब पेड़ से निकलने वाली जलधारा पर पड़ी तो लोग हैरान रह गए। फिर क्या था लोगों का हुजूम पेड़ से निकल रही है जलधारा को देखने के लिए उमड़ पड़ा और लोग पेड़ से निकलती जलधारा को अपने मोबाइल में कैद भी करने लगे।

स्थानीय लोगों की धीरे-धीरे पूरे पेड़ के आसपास भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि इस तरह पेड़ से लगातार जलधारा बह रही है। जलधारा लगातार पेड़ से बहने की वजह से लोग इसे बहुत बड़ा चमत्कार मान रहे है।
लोगों ने शुरू कर दी पेड़ की पूजा
जिस शीशम के पेड़ से यह जलधारा निकल रही है वह पोहरी के ब्लॉक कॉलोनी में स्थित है। जलधारा निकलते देख लोग काफी अचंभित हो गए। इसके बाद लोगों ने पेड़ पर फूल मालाएं चढ़ाना शुरु कर दिया और पेड़ की पूजा करना शुरू कर दिया।
पेड़ से निकल रहे जल को पीने लगे लोग
शीशम के पेड़ से निकल रही जलधारा को लोग पवित्र मान रहे हैं। कुछ लोग इसे गंगा जी कह कर पुकार रहे हैं। लोगों की आस्था इस पेड़ से निकल रहे पानी के लिए इतनी अधिक है कि लोग इस पानी को प्रसादी के रूप में पी हैं।












Click it and Unblock the Notifications