MP: भरे बाजार फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में बर्तन व्‍यापारी का अपहरण, घसीटकर कार में डाला और ले गए, पुल‍िस ने दबोचा

सागर, 23 जुलाई। बुंदेलखंड के टीकमगढ़ स्‍थ‍ित पापौरा चौराहे पर स्‍थ‍ित एक बर्तन व्‍यापारी का लग्‍जरी कार से आए बदमाशों ने द‍िन दहाडे फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में अपहरण कर ल‍िया। बीच बाजार हुए व्‍यापारी के अपहरण के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में पुल‍िस को सूचना दी गई। पुल‍िस ने टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर सभी थानों को सूच‍ित कर तुरंत नाकाबंदी कराई तो बल्‍देवगढ के पास आरोपियों को धर दबोचा।

टीकमगढ़ में बर्तन व्‍यापारी का क‍िडनैप

पुल‍िस से म‍िली जानकारी अनुसार शन‍िवार दोपहर में टीकमगढ़ के पापौरा चौराहे पर स्‍थ‍ित रोह‍ित नायक की बर्तन दुकान पर दो लग्‍जरी कार से करीब 10 बदमाश पहुंचे थे, इन्‍होंने दुकान में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी को बाहर भगा द‍िया। व्‍यापारी रोह‍ित से बोले हमारे साथ चलो बात करना है, जब रोह‍ित ने मना किया तो उसे पकडकर घसीटकर कार में डालने लगे। च‍िल्‍लाने के दौरान मौके पर लोग एकत्र‍ित हुए, लेकिन बदमाशों ने लोगों को डरा-धमकाकर दूर कर द‍िया और रोह‍ित को काली कार में पैरों के यहां डालकर क‍िडनैप कर ले गए।

पुल‍िस थाना पर‍िसर में बर्तन व्‍यापारी रोह‍ित नायक

सूचना के तत्‍काल बाद पुल‍िस ने नाकाबंदी कर दी
व्‍यापारी के अपहरण की सूचना के तत्‍काल बाद टीकमगढ़ पुल‍िस ने चारों तरफ के थानों को अलर्ट कर नाकाबंदी करा दी। व्‍यापार‍ियों की कार की लोकेशन और क‍िस तरफ गए हैं, कार का रंग कैसा है, इसकी जानकारी वायरलैस पर जारी कर दी गई। आसपास के थानों ने चारों द‍िशाओं के रास्‍तों पर एक-एक वाहन को रोकना शुरू कर दिया। आख‍िरकार बल्‍देवगढ में काले रंग की कार को पकड ल‍िया गया। मौके पर अपहरणकर्ताओं ने पुल‍िस से बचने के ल‍िए बहसबाजी भी कि, लेक‍िन मह‍िला पुल‍िस अध‍िकारी ने मौके पर ही सबकी हेकडी न‍िकाल ली।

अपहृत क‍िए गए व्‍यापारी के साथ गाडी में जमकर मारपीट की गई
अपहृत क‍िए गए व्‍यापारी रोह‍ित नायक को बदमाशों ने पैरों के नीचे डाल रखा था। उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की गई है। जब पुल‍िस ने गाडी रोककर उसे बचाता उस समय भी उसे पैरों के नीचे डालकर जूतों से मार रहे थे। उसकी हालत खराब हो रही थी। वह दर्द से कराह रहा था। उसे थाना पर‍िसर में ही फर्श पर ल‍िटाकर बॉटल लगवाई गईं व दवा कराई गई, तब वह नार्मल हो पाया। रोहित ने बताया कि वह अपहरण करने वालों में केवल एक को पहचाना है, उसकी छतरपुर में पीतल फैक्‍टरी है, इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+