जिन्होंने नाक-मुंह पर रूमाल बांधकर लोगों को पहुंचाया अस्पताल, पढ़िए अनूपपुर गैस कांड के हीरो की कहानी
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में शनिवार को क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी की शिकायत होने लगी। गैस रिसाव से कंपनी के कर्मचारी समेत आसपास रहने वाले करीब 50 लोग प्रभावित हुए हैं।
तभी आनन फानन में जिले के मुखिया हर्षल पंचोली ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए क़ानून व्यवस्था न बिगड़े और लोगो को कैसे तुरंत राहत दिलवाई जाए जिले की जनता की चिंता के साथ खुद ग्राउंड में उतर आए। इधर ज़ब जिले के अधिकांश अधिकारी अपने घरों में सो रहे थे तब अनुपपुर कलेक्टर लोगो को हॉस्पिटल भिजवाने में जूटे हुए थे।

रात लगभग 12 बजे कलेक्टर हर्षल पंचोली ने खुद मीडिया के सामने आकर जानकारी भी दी की लगभग 50 लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमे कुछ को स्थानीय स्तर पर उपचार दिलवा कर वापस उनके घर भेजा जा चूका हैं। कुछ को जिला अस्पताल भेजा गया हैं।
लेकिन जो अति गंभीर थे उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया हैं। और फिर जिन्हे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था उनके पास शहडोल मेडिकल कॉलेज खुद कलेक्टर हर्षल पंचोली पहुचे उनका हाल चाल जाना हैं। इस पूरे बड़े घटनाक्रम में जिले के मुखिया के संवेदनशीलता की तारीफ पूरे जिले में हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications