MP News: प्रदेश में बिखरा आध्यात्मिकता का रंग, समरसता यात्रा के स्वागत में हर जगह उमड़ रहा जनसैलाब

MP News: संत रविदास के संदेश और जीवन मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थान से निकाली जा रही समरसता यात्राएँ 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी। जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यात्राओं ने छठवें दिन रीवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, दतिया और उज्जैन जिले में सद्भावना का संदेश दिया।

संत रविदास समरसता यात्राओं में प्रतिदिन जनसैलाब जुड़ रहा है। संतों की वाणी और जनता का उत्साह हर जगह आध्यामिकता के रंग बिखेर रहा है। समरसता यात्रा के स्वागत के लिये यात्रा के छठवें दिन भी जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। समरसता का भाव भी देखने को मिले। जिसमें लोग खुद बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

दतिया जिले में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, सांसद संध्या राय, उज्जैन में पूर्व विधायक मुकेश पण्ड्या, रीवा जिले में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य एवं विधायक प्रदीप पटेल, छिंदवाड़ा जिले में पूर्व विधायक रमेश दुबे और खरगोन जिले में जन-प्रतिनिधियों औइ नागरिकों ने समरसता यात्रा का स्वागत किया।

The-color-of-spirituality-spread-in-mp

बालाघाट से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई रूट क्रमांक 4 की समरसता यात्रा ने 30 जुलाई को छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखंड के ग्राम कोहका से प्रवेश किया। यात्रा का पुष्प-वर्षा और गाजे-बाजे से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा के साथ पहुंचे यात्रा समन्यवक म.प्र. जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार का पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने स्वागत किया। संत शिरोमणि गुरूदेव रविदास जी की चरण पादुकाओं के पूजन के बाद इस यात्रा में गाँव-गाँव से गुजर कर मिट्टी और जल कलश एकत्र किये गये। हर जगह ग्रामीणों ने संत रविदास के भजन और दोहों पर बेंड-बाजे के साथ यात्रा का स्वागत किया।

31 जुलाई की समरसता यात्रा का रूट
नीमच से प्रारंभ प्रथम रूट की समरसता यात्रा छठवें दिन 31 जुलाई को उज्जैन, द्वितीय रूट की धार से प्रारंभ यात्रा खरगोन, तृतीय रूट की श्योपुर से प्रारंभ यात्रा दतिया, चतुर्थ रूट की बालाघाट से प्रारंभ यात्रा छिंदवाड़ा और पाँचवें रूट की सिंगरौली से प्रारंभ यात्रा सतना में संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुँचायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+