MP: अजगर के हलक से उगलवाई ब‍िल्‍ली, हॉस्‍टल में श‍िकार करना भारी पड़ा

सागर, 08 जुलाई। सागर के ज्ञानोदय आद‍िमजात‍ि बालक छात्रावास में शुक्रवार सुबह एक भारी-भरकम अजगर ब‍िल्‍ली के श‍िकार के लालच में घुस गया। उसने ब‍िल्‍ली का श‍िकार भी कर ल‍िया और धीरे-धीरे कर न‍िगल गया। बाद में सांप पकडने वाले अकील बाबा और उनके बेटे असद ने सांप को काबू में क‍िया। करीब 12 फीट के इस अजगर को न‍िगली हुई ब‍िल्‍ली आख‍िरकार न‍िगलना ही पडी। गनीमत रही कि छात्रावास में क‍िसी छात्र को अजगर चोट नहीं पहुंचा पाया।

 स्‍कूल छात्रावास में ब‍िल्‍ली के पीछे पहुंचा 12 फीट का अजगर

सागर के बाघराज वार्ड इलाके में स्‍थ‍ि‍त ज्ञानोदय छात्रावास में बडा अजगर घुस गया। अजगर पर जैसे ही बच्‍चों की नजर पडी तो दहशत में आ गए। हॉस्‍टल प्रबंधन ने सांप पकडने वाले अकील बाबा को फोन पर सूचना देकर बुलाया। अकील बाबा अपने बेटे असद खान को लेकर हॉस्‍टल पहुंचे तो पता चला कि अजगर करीब 12 फीट लंबा है और बाथरुम में बैठा है। अकील व असद ने दरवाजा खोलकर करीब 15 म‍िनट की मशक्‍कत के बाद अजगर को बाहर खींच न‍िकाला। भारी-भरकम अजगर ब‍िल्‍ली न‍िकलने के कारण सुस्‍त था, उसने फर्श पर धीरे-धीरे न‍िगली ब‍िल्‍ली को बाहर उगल द‍िया। बाद में अकील अजगर को बोरे में भरकर ले गए।

 स्‍कूल छात्रावास में ब‍िल्‍ली के पीछे पहुंचा 12 फीट का अजगर

लाल पहाडी अजगरों का घर, 50 से अध‍िक पकडे

अजगर को ब‍िल्‍ली उगलना पडी
अकील बाबा ने बताया कि जो अजगर पकडा गया है, वह करीब 12 फीट लंबा है। उसे वन व‍िभाग के सुपुर्द कर देंगे, ज‍िसे जंगल में छोडा जाएगा। अकील के अनुसार जहां छात्रावास बना है, वह इलाका लाल पहाडी कहलाता है। यह अजगर सांपों का प्राकृत‍िक घर है, वे बीते सालों में इस इलाके से करीब 60 छोटे-बडे अजगर पकड चुके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+