MP News: दहेज में कार मांगने पर दुल्हन ने दूल्हे सहित बारातियों को सिखाया सबक, विदिशा से सीहोर आई थी बारात
Sehore dowry News: प्रदेश में कड़े कानून बनाने के बाद भी अब तक समाज से दहेज प्रथा खत्म नहीं हो पाई है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से सामने आया है। जहां लड़के वालों द्वारा लड़की से दहेज कर मांगी जा रही थी लेकिन दुल्हन इसका विरोध किया और शादी टूट गई।
इसके बाद बारात लेकर पहुंचे लड़के वालों ने जमकर हंगामा किया और लड़की वालों के साथ मारपीट भी की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार की रात, सीहोर में दूल्हे ने दहेज में कार और 5 लाख नकद मांगे तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों ने उन्हें मारपीट की।
घटना के अनुसार, दुल्हन के पिता, अजब सिंह सूर्यवंशी, ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया का रिश्ता विदिशा के ग्यारसपुर के घनश्याम अहिरवार से था। शादी के दिन, दूल्हा समेत बाराती शराब के नशे में धुत थे। रात 11 बजे बारात घर पर पहुंची, लेकिन दूल्हा तिलक के दौरान 21 हजार देने पर भड़क गया और दहेज में कार और 5 लाख नकद की मांग की।
प्रिया ने बताया, "मैंने शादी करने से मना किया तो दूल्हा और बाराती भड़क गए। कहने लगे- शादी कैसे नहीं करोगी देखते हैं। शादी भी होगी और दहेज भी लेकर जाएंगे।" इस पर पिता जी ने इसे मना किया, लेकिन बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी।
दुल्हन प्रिया ने थाने पहुंचकर दुल्हे और उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जबकि पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है और आरोपी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
बता दे दहेज के मामले ने खुशी देने वाले शादी के कार्यक्रम को विवादित घटना बना दिया। दुल्हन प्रिया अपने पिता के नुकसान की भरपाई की मांग कर रही है। उसका कहना है कि पिता ने अपनी मेहनत और मजदूरी से बचाया हुआ पैसा शादी में लगा दिया था। वह पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
कोतवाली थाने के पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मालवीय ने बताया कि दहेज को लेकर विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मामूली हिंसा की घटना भी घटी। इस घटना में दोनों पक्षों के 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रिया की शिकायत के आधार पर दूल्हे और बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications