MP News: होली की ड्यूटी में लगे थाना प्रभारी के दिल ने दिया धोखा, CM हुए भावुक
मध्य प्रदेश के बेटमा से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। संजय पाठक के निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है, तो वहीं CM डॉक्टर मोहन यादव ने संजय पाठक को श्रद्धांजलि दी है।
होली की ड्यूटी पर तैनात संजय पाठक को अचानक घबराहट होने लगी, जहां सीने में उठे तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय पाठक की गिनती पुलिस के जांबाज अफसरों में होती थी, उनका सख्त अंदाज अपराधियों के लिए खौफ का कारण बनता था।

CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ म.प्र पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!
इस कारण होता है कार्डियक अरेस्ट
साइलेंट अटैक पर बातचीत करने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ डॉक्टर भरत साबो जुड़े हैं, जो मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध मधुमेह एवं हृदय रोग चिकित्सक माने जाते हैं। डॉक्टर भरत साबो इंदौर में ही प्रयास मधुमेह चिकित्सालय का संचालन करते हैं, जहां वे प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज करते हैं।
खतरनाक होता है साइलेंट अटैक
डॉक्टर भरत साबो ने बताया कि, साइलेंट अटैक एक ऐसा अटैक होता है, जिसमें कोई लक्षण नहीं आते, यदि कभी-कभी छोटे लक्षण होते हैं, तो मरीज उन्हें नजरअंदाज कर देता है, और यह बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि जब तक इसका पता चलता है तब तक हार्ट को बहुत नुकसान हो चुका होता है, साइलेंट अटैक ज्यादातर उन लोगों में होता है, जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा या कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होती है। शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते, और अचानक सक्रिय होते हैं, उन लोगों में साइलेंट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। नियमित जांच से इस खतरे से बचा जा सकता है।
ये भी पढ़े- MP News: सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, इस तरह की पोस्ट करते ही होगी जेल












Click it and Unblock the Notifications