किराएदार ने मकान मालिक के 8 वर्षीय बेटे की हत्या की, कमरे में इस हाल में मिला शव

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के न्यू इंदिरा नगर में रहने वाले किराना दुकान संचालक मुकेश प्रजापति के आठ साल के बेटे कृष्णा की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात को उनके मकान में रहने वाले किराएदार ने अंजाम दिया है।

सोमवार शाम से था लापता

सोमवार शाम से था लापता

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बालक सोमवार शाम 6:00 बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी नीलगंगा थाने में दर्ज भी करवाई थी। मंगलवार सुबह पुलिस लापता बालक की तलाश करती हुई मुकेश प्रजापति के मकान में किराए से रहने वाले सुनील पिता शांतिलाल के कमरे में पहुंची।

 आरोपी किराएदार लापता

आरोपी किराएदार लापता

कमरे की तलाशी लेने पर गोदड़ी में लपेटकर कृष्णा का शव पड़ा हुआ मिला। जिसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। बालक लापता होने के बाद से सुनील लापता था। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जगह-जगह जलाने के दाग के निशान मिले

जगह-जगह जलाने के दाग के निशान मिले

बता दें कि मासूम के पूरे शरीर पर जगह-जगह जलाने के दाग के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने सोमवार शाम या देर रात में मासूम बालक की हत्या की होगी। पुलिस ने इस मामले में तंत्र क्रिया किए जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। हालांकि बच्चे की हत्या की वास्तविक वजह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सामने आ सकेगी।

 आरोपी दो साल से रह रहा था किराए के रूम में

आरोपी दो साल से रह रहा था किराए के रूम में

पुलिस जांच में पता चला कि मुकेश प्रजापति के मकान में दो किराएदार रहते हैं। जिसमें ओमप्रकाश पिता राधेश्याम अपने परिवार के साथ रहता है। जबकि सुनील पिता शांतिलाल पिछले 2 सालों से अकेला रह रहा था। घटना की जानकारी लगते ही उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता और नवागत एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+