एमपी: 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर शिक्षक ने लगाए जमकर ठुमके, बच्चों ने बजाई ताली

मुरैना में फिल्मी गाने पर शिक्षक ने किया डांस, बच्चों ने बजाई तालियां, वीडियो वायरल होने पर लोगो ने जताई आपत्ति

मुरैना, 22 सितम्बर। मुरैना में एक शिक्षक द्वारा खलनायक फिल्म के गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए का वीडियो सामने आया है। शिक्षक चुनरी ओढ़कर 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर जम कर ठुमके लगा रहा है और बच्चे शिक्षक के ठुमको पर तालियां बजा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शहर के गणमान्य लोगों ने शिक्षक के डांस पर आपत्ति जताते हुए शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

बंसल कोचिंग का है पूरा मामला

बंसल कोचिंग का है पूरा मामला

मुरैना शहर में संचालित बंसल कोचिंग का संचालन करने वाले शिक्षक मनोज बंसल ने बच्चों के सामने जमकर ठुमके लगाए। शिक्षक मनोज बंसल ने अपने सिर पर चुनरी ओढ़ी और इसके बाद खलनायक फिल्म के गाने पर ठुमके लगाना शुरु कर दिए। यह देखकर वहां मौजूद बच्चों ने जमकर तालियां बजाई

बच्चों ने बना लिया शिक्षक के डांस का वीडियो

बच्चों ने बना लिया शिक्षक के डांस का वीडियो

शिक्षक द्वारा फिल्मी गाने पर फूहड़ डांस करते हुए का वीडियो कोचिंग में मौजूद बच्चों ने बना लिया। इसके बाद इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद मुरैना शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने इस वीडियो में शिक्षक द्वारा किए जा रहे डांस को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत इस तरह का फूहड़ डांस किया गया है।

शिक्षक पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस से की गई मांग

शिक्षक पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस से की गई मांग

शहर के कुछ जागरूक लोगों ने शिक्षक मनोज बंसल पर कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस से भी संपर्क किया है। इस मामले में पुलिस ने भी शिक्षक मनोज बंसल को तलब कर लिया है। हालांकि शिक्षक मनोज बंसल का कहना है कि यह वीडियो जन्मदिन का है, वे अपने दोस्तों और दोस्तों के बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे।

पहले भी आ चुके हैं शिक्षकों के डांस करने की वीडियो

पहले भी आ चुके हैं शिक्षकों के डांस करने की वीडियो

शिक्षक मनोज बंसल प्राइवेट कोचिंग के शिक्षक है लेकिन जिस तरीके से उन्होंने फूहड़ डांस किया है उसे लेकर कई लोग अपनी आपत्ति जता रहे। इससे पहले भी चंबल अंचल के इलाकों से सरकारी शिक्षकों द्वारा फिल्मी गानों पर डांस करने की वीडियो सामने आते रहे और इन मामलों में कार्रवाई भी होती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+